व्यापार

Attention फर्जी वेबसाइट से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

Ratna Netam
6 July 2026 9:10 PM IST
Attention  फर्जी वेबसाइट से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
x

New Delhi नई दिल्ली : ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। PIB (प्रेस सूचना ब्यूरो) की फैक्ट चेक टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट जारी कर फर्जी वेबसाइटों की पहचान और साइबर ठगी से बचाव के लिए जरूरी सुझाव साझा किए हैं।PIB ने कहा है कि किसी भी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग डिटेल या पासवर्ड डालने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच करना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी लापरवाही भी बड़े वित्तीय नुकसान का कारण बन सकती है।

URL की जांच सबसे जरूरी

PIB के अनुसार सबसे पहले वेबसाइट का URL ध्यान से देखना चाहिए। सुरक्षित वेबसाइटें आमतौर पर “https://” से शुरू होती हैं, जबकि केवल “http://” वाली वेबसाइटें अपेक्षाकृत कम सुरक्षित मानी जाती हैं। इसके अलावा वेबसाइट के नाम की स्पेलिंग पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि साइबर ठग अक्सर प्रसिद्ध कंपनियों और सरकारी वेबसाइटों से मिलते-जुलते डोमेन बनाकर लोगों को धोखा देते हैं।

पैडलॉक (ताले) का निशान देखें

फैक्ट चेक टीम ने बताया कि किसी भी वेबसाइट के एड्रेस बार में पैडलॉक यानी ताले का निशान जरूर देखा जाना चाहिए। यह संकेत करता है कि वेबसाइट और उपयोगकर्ता के बीच डेटा सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर हो रहा है। अगर यह निशान नहीं दिखता, तो उस साइट पर किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

पॉप-अप और संदिग्ध विज्ञापनों से सावधान रहें

PIB ने यह भी चेतावनी दी है कि फर्जी वेबसाइटों पर अक्सर जरूरत से ज्यादा पॉप-अप और आकर्षक ऑफर दिखाए जाते हैं, ताकि उपयोगकर्ता क्लिक करने के लिए मजबूर हों। ऐसी साइटें बार-बार विज्ञापन दिखाकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करती हैं। यदि कोई वेबसाइट असामान्य तरीके से विज्ञापन या ऑफर दिखा रही है, तो उसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इंटरनेट का उपयोग सावधानी के साथ करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या वेबसाइट पर बिना जांचे-परखे अपनी जानकारी साझा न करें। साइबर सुरक्षा के इन आसान नियमों का पालन करके बड़ी ठगी से बचा जा सकता है।

Next Story