व्यापार

तुर्की रक्षा कंपनी पर हमला: अंकारा का बदला, सीरिया और इराक में 32 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

jantaserishta.com
24 Oct 2024 5:00 PM IST
तुर्की रक्षा कंपनी पर हमला: अंकारा का बदला, सीरिया और इराक में 32 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक
x
काबुल: तुर्की की वायु सेना ने इराक और सीरिया में कुर्द ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई को टीयूएसएएस पर हुए आतंकी हमले का बदला बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तुर्की के आंतरिक मंत्री ने बुधवार को बताया कि अंकारा में तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज इंक (टीयूएसएएस) पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए।
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को एयर स्ट्राइक में 32 ठिकानों को 'नष्ट' कर दिया गया, लेकिन किन लोकेशन पर हमला किया गया इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। बयान में कहा कि नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए 'सभी प्रकार की सावधानियां' बरती गईं।
आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि हमले के पीछे कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) का हाथ माना जा रहा है। रक्षा मंत्री यासर गुलर ने भी PKK पर उंगली उठाई। गुलर ने कहा, 'हम इन PKK बदमाशों को हर बार वह सजा देते हैं जिसके वे हकदार हैं। लेकिन वे कभी अपने होश में नहीं आते। हम उनका पीछा तब तक करेंगे जब तक कि आखिरी आतंकवादी का खात्मा नहीं हो जाता।"
अंकारा में इराकी दूतावास ने टीयूएसएएस पर हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया यह "आतंकवाद और उग्रवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को अस्वीकार करने में इराक की दृढ़ स्थिति की पुष्टि करता है, और तुर्की गणराज्य की सरकार और लोगों के साथ इराक की सरकार और लोगों की एकजुटता व्यक्त करते हैं।" इस साल की शुरुआत में, इराक ने PKK पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
इस बीच अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को तुर्की की राजधानी अंकारा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। बयान में कहा गया, "इस हमले की निंदा करते हुए मंत्रालय तुर्की की सरकार और जनता तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story