व्यापार

एसूस ने दिल्ली में एक्सक्लूसिव स्टोर के साथ देशभर में अपनी रिटेल रणनीति को किया और अधिक मजबूत

Shantanu Roy
30 Sept 2026 2:01 PM IST
एसूस ने दिल्ली में एक्सक्लूसिव स्टोर के साथ देशभर में अपनी रिटेल रणनीति को किया और अधिक मजबूत
x
Delhi. दिल्ली। देशभर में अपनी रिटेल पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक्नोलॉजी कंपनी एसूस इंडिया ने आज दिल्ली के द्वारका में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरुआत की घोषणा की। 288 वर्ग फीट में फैले इस नए स्टोर में एसूस के कई इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। इनमें वीवोबुक, जेनबुक, रिपब्लिक ऑफ़ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप, गेमिंग डेस्कटॉप, ऑल-इन-वन डेस्कटॉप और एक्सेसरीज शामिल हैं। यह दिल्ली में एसूस का तीसरा एक्सक्लूसिव स्टोर है।

रिटेल विस्तार को लेकर एसूस इंडिया के नेशनल सेल्स मैनेजर, कंज्यूमर पीसी एवं गेमिंग बिजनेस, जिग्नेश भावसार ने कहा, "भारत में अपनी रिटेल पहुंच के विस्तार की घोषणा करते हुए हमें खुशी हो रही है। दिल्ली हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और द्वारका में शुरू किया गया यह एक्सक्लूसिव स्टोर देश के अलग-अलग हिस्सों के उपभोक्ताओं को एसूस की नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का बेहतर अनुभव देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी रणनीतिक रिटेल विस्तार योजना के तहत हम आगे भी अपने यूजर्स के लिए ज्यादा से ज्यादा नए टचपॉइंट और बेहतर अनुभव के अवसर तैयार करते रहेंगे।"
Next Story