व्यापार
इन पदों के लिए आमंत्रित किए गए हैं आवेदन, उम्मीदवार इन बातों को जान भरें फॉर्म
Mohammed Raziq
8 April 2024 11:50 AM IST

x
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने विभिन्न प्रशासनिक तहसीलदार व जिला पंचायत ऑफिसर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एचपीपीएससी की इस भर्ती में आवेदन करने को इच्छुक अभ्यर्थी एचपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतनमान व शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ लें। आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और यह 2 मई तक जारी रहेगी।
ये है पोस्ट डिटेल
कुल पद - 26
एचपी प्रशासनिक सेवा क्लास-I - 08 पद
डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर - 02 पद
डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर-सह-प्रोबेशन ऑफिसर - 03 पद
तहसीलदार, क्लास-I - 09 पद
डिस्ट्रिक्ट पंचायत ऑफिसर (क्लास 1) - 01 पद
असिस्टेंट रजिस्ट्रार - 03 पद
ये है शैक्षणिक योग्यता
एचपीपीएससी की इस भर्ती में आवेदन को इच्छुक अभ्यर्थियों के पास स्नातक या इसके समकक्ष योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। साथ ही हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, रीति-रिवाज का भी ज्ञान होना चाहिए।
ये है आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को की जाएगी।
ये है आवेदन शुल्क
ओबीसी व सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपए निर्धारित है। वहीं एससी, एसटी अभ्यर्थियों को मात्र 150 रुपए देने होंगे।
ये है सैलरी
तहसीलदार का वेतन 46000 से 146500 रुपए प्रति माह तक है। बाकी पदों के वेतन में मामूली अंतर है।
Tagsइन पदोंआमंत्रितआवेदनउम्मीदवारबातोंजान भरें फॉर्मFor these postsinviteapplycandidatesthingsfill the formजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





