व्यापार
एप्पल ने एयरड्रॉप में 'एवरीवन' ऑप्शन को चीन में 10 मिनट तक सीमित किया
jantaserishta.com
10 Nov 2022 2:44 PM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| एप्पल ने मुख्य भूमि चीन में खरीदे गए आईफोन पर नए आईओएस 16.1.1 अपडेट में अपने एयरड्रॉप एप्लिकेशन में 'एवरी वन' विकल्प 10 मिनट तक सीमित कर दिया है, जिसका अर्थ है कि लोग अब असीमित समय के लिए अपने एयरड्रॉप को चालू नहीं रख सकते। एयरड्रॉप तुरंत फाइल ट्रांसफर की अनुमति देता है क्योंकि यह ब्लूटूथ लो एनर्जी और पीयर-टू-पीयर वाईफाई तकनीक का उपयोग करता है।
टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, एयरड्रॉप चीन में कुछ बिना सेंसर वाले संचार माध्यमों में से एक है क्योंकि इसकी तत्काल फाइल-शेयरिंग फीचर है, यही वजह है कि हाल के हफ्तों में, लोगों ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील कंटेंट को शेयर करने के लिए सुविधा का उपयोग किया क्योंकि देश के शीर्ष नेतृत्व में फेरबदल हुआ।
हुआवेई और ओप्पो जैसे स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों के उदय के बावजूद, एप्पल चीन में अपना प्रभुत्व खासकर अधिक समृद्ध जनसांख्यिकी के बीच बनाए रखने में कामयाब रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि काउंटरपॉइंट के शोध के मुताबिक, दूसरी तिमाही में चीन में हैंडसेट शिपमेंट में आईफोन की हिस्सेदारी 13 फीसदी रही, जो पहली और चौथी तिमाही में क्रमश: 18 फीसदी और 22 फीसदी थी।
रिपोर्ट के अनुसार, चीन में, एप्पल के पास कंटेंट से संबंधित सेवाओं, जैसे कि गेम और पॉडकास्ट, के संबंध में कड़े नियमों को लागू करने का इतिहास है, जो स्थानीय अधिकारियों द्वारा बारीकी से देखा जाने वाला क्षेत्र है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





