व्यापार

Apple iPhone 14 Pro और Pro Max होगा इतिहास का सबसे महंगा iPhone, जाने कीमत

Subhi
4 July 2022 4:26 AM GMT
Apple iPhone 14 Pro और Pro Max होगा इतिहास का सबसे महंगा iPhone, जाने कीमत
x
अगर आप नए ऐपल आईफोन 14 सीरीज के स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो आपको झटक लग सकता है, क्योंकि iPhone 14 की कीमत उम्मीद से कहीं ज्यादा होगी। ऐसा दावा किया जा रहा है

अगर आप नए ऐपल आईफोन 14 (iPhone 14) सीरीज के स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो आपको झटक लग सकता है, क्योंकि iPhone 14 की कीमत उम्मीद से कहीं ज्यादा होगी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि IPhone 14 और iPhone 14 Pro Max दुनिया का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा। बता दें कि जहां पूरी दुनिया महंगाई की चुनौतियों का सामना कर रही है। लेकिन ऐपल आईफोन पर महंगाई का असर नहीं दिख रहा है।

iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की कीमत लीक

लीक रिपोर्ट की मानें, तो iPhone 14 Pro की कीमत 1,099 डॉलर होगी, जो कि iPhone 13 Pro से करीब 100 ज्यादा है। वही iPhone 14 Pro Max के 128GB वेरिएंट की कीमत करीब 1,199 डॉलर होगी। यह वेरिएंट भी पिछले iPhone 13 से 100 डॉलर ज्यादा है। ऐसे में उम्मीद है कि iPhone 14 Pro Max इतिहास का सबसे महंगा iPhone होगा। इसके टॉप मॉडल की कीमत 1,699 डॉलर है। लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 14 Plus और iPhone 14 Max की कीमत iPhone 14 Pro Max के मुकाबले मे 200 डॉलर कम होगी।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स

IPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max स्मार्टफोन में A16 बायोनिक प्रोसेसर सपोर्ट दिया जाता है। फोन के 128GB मॉडल को 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 120Hz OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन के रिपय में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। iPhone 14 सीरीज के लोअर मॉडल में 6.1 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए 3,200 mAh बैटरी मिलेगी। iPhone 14 Pro Max में 6.7 इंच का डिस्प्ले दी गई है। पावरबैकअप के लिए फोन में 4,323 mAh की बैटरी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में 6GB रैम ऑप्शन दिया जा सकता है।


Next Story