व्यापार

अनिल अंबानी का जन्मदिन, अब कमाई का ये रहा हाल

jantaserishta.com
4 Jun 2022 11:29 AM IST
अनिल अंबानी का जन्मदिन, अब कमाई का ये रहा हाल
x

नई दिल्ली: रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (RADG) के प्रमुख अनिल अंबानी आज 63 साल के हो गए. एक दौर था, जब उनके नाम की तूती बोलती थी, साल 2010 से पहले वो दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में शामिल थे और एक समय तो ऐसा आया जब वो दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए, लेकिन समय के साथ उनकी स्थिति कमजोर पड़ने लगी और अब ऐसा समय आया है जब उन्हें उनकी ही कंपनियों से बाहर कर दिया गया है.

अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 को हुआ. वह शुरू से ही पढ़ाई में तेज थे. उन्होंने अमेरिका से एमबीए की पढ़ाई की है. इसके बाद अनिल अंबानी ने साल 1983 में को-चीफ ऑफिसर के रूप में रिलायंस में काम करना शुरू किया था. उस समय अनिल की उम्र महज 24 साल थी. अनिल अंबानी हाईप्रोफाइल लाइफस्टाइल और आधुनिक तौर-तरीकों पर यकीन करते हैं. देश के कैपिटल मार्केट का पहला श्रेय अनिल को दिया जाता है. इसके अलावा अनिल अंबानी फिटनेस को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं.
एक जमाने में बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अभ‍िनेत्र‍ियों की लिस्ट में शामिल एक्ट्रेस टीना मुनीम उर्फ टीना अंबानी के साथ उनका प्रेम और विवाह मीडिया की सुर्ख‍ियों में रहा. टीना अंबानी और अनिल अंबानी की मुलाकात एक वेडिंग सेरेमनी में हुई थी. शादी में अचानक अनिल की नजर ब्लैक साड़ी पहने टीना पर पड़ी. टीना का वह इंडियन लुक अनिल को भा गया. उनके जन्मदिन के मौके पर टीना अंबानी ने एक प्यार भरी पोस्ट भी शेयर की है.
साल 2002 में पिता धीरूभाई अंबानी की मृत्यु के बाद जब रिलायंस इंडस्ट्रीज का बंटवारा हुआ, तो अनिल के हिस्से में इंफ्रास्ट्रक्चर, एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम जैसा न्यू ऐज बिजनेस आया. इस बिजनेस ने अनिल अंबानी को देश-दुनिया के अमीरों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया, लेकिन ये स्थिति ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रही. उन्हें और उनकी कंपनियों को भारी नुकसान होने लगा और उनकी खुद की नेटवर्थ भी कम होती गई.
साल 2010 में अनिल अंबानी की नेटवर्थ (Anil Ambani Networth) 13.7 अरब डॉलर थी. और अब 2019 के आंकड़ों के मुताबिक उनकी नेटवर्थ बस 1.7 अरब डॉलर ही रह गई है. बात सिर्फ इतनी ही नहीं, हाल में उन्हें उनकी ही कंपनियों के बोर्ड से भी बाहर करने की नौबत आ चुकी है. फरवरी में बाजार नियामक SEBI ने अनिल अंबानी को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के बोर्ड से बाहर रहने का आदेश दिया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story