व्यापार

आनंद महिंद्रा ने फिर जीता दिल: किसान से असुविधा के लिए जताया खेद, 30 मिनट के अंदर 10 लाख ले आया किसान

jantaserishta.com
29 Jan 2022 10:11 AM IST
आनंद महिंद्रा ने फिर जीता दिल: किसान से असुविधा के लिए जताया खेद, 30 मिनट के अंदर 10 लाख ले आया किसान
x
जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने कर्नाटक के (Karnataka) किसान केम्पेगौड़ा आरएल (Kempegowda RL) का महिंद्रा एंड महिंद्रा परिवार में स्वागत किया है. केम्पेगौड़ा विवाद को लेकर कंपनी का आधिकारिक बयान भी सामने आया है, जिसमें किसान से असुविधा के लिए खेद जताया गया है.

Mahindra Automotive ने ट्विटर पर एक आधिकारिक बयान जारी कर किसान केम्पेगौड़ा से असुविधा के लिए माफी मांगी. कंपनी ने कहा- "हमें केम्पेगौड़ा और उनके दोस्तों को 21 जनवरी को हमारे डीलरशिप के दौरे के दौरान हुई असुविधा के लिए खेद है. जैसा कि वादा किया गया था, हमने उचित उपाय किए हैं और मामला अब हल हो गया है."
कंपनी ने ट्वीट में आगे कहा- "हम केम्पेगौड़ा को हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और हम Mahindra Family में उनका स्वागत करते हैं." इसी ट्वीट को Mahindra के CEO आनंद महिंद्रा ने रीट्वीट करते हुए लिखा कि मैं भी मिस्टर केम्पेगौड़ा का स्वागत करता हूं.
बता दें कि हाल ही में केम्पेगौड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि जब वो गाड़ी खरीदने तुमकुर (Tumakuru) के महिंद्रा शोरूम (Mahindra Showroom) गए तो एक सेल्समैन ने उन्हें अपमानित किया. इस मामले पर खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद खुद आनंद महिंद्रा को रिएक्ट करना पड़ा.
दरअसल, किसान केम्पेगौड़ा अपने दोस्तों के साथ Mahindra Bolero के बारे में पूछताछ करने महिंद्रा शोरूम के अंदर गए थे. आरोप है कि इसी दौरान उनकी वेशभूषा देखकर एक सेल्समैन केम्पेगौड़ा से कह दिया कि उनकी जेब में 10 लाख तो छोड़ो 10 रुपये भी नहीं होंगे. इतना ही नहीं सेल्समैन ने यह तक कह दिया कि अगर वह 10 लाख रुपये 30 मिनट में ले आया तो तुरंत गाड़ी की डिलीवरी दे दी जाएगी. ये सुनकर केम्पेगौड़ा शोरूम से बाहर निकल गए.


30 मिनट बाद जब किसान अपने दोस्तों के साथ लौटा तो सेल्समैन को आश्चर्य हुआ, क्योंकि वह 10 लाख रुपये लेकर आया था. किसान ने मांग की कि गाड़ी की तत्काल डिलीवरी की जाए, लेकिन सेल्समैन यह कहते हुए पीछे हट गया कि डिलीवरी में कम से कम 4 दिन लगेंगे. यहीं से विवाद शुरू हो गया और घटना का वीडियो वायरल होते ही लोग आनंद महिंद्रा को टैग कर एक्शन की मांग करने लगे.
ये खबर जब आनंद महिंद्रा तक पहुंची तो उन्होंने ट्वीट कर कहा- '@MahindraRise का मुख्य उद्देश्य हमारे समुदायों और सभी हितधारकों को ऊपर उठने में सक्षम बनाना है. साथ ही व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखना है और यदि कोई नीति को तोड़ता है तो मामले को बहुत तत्परता से संबोधित किया जाएगा.'


गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा अकेले नहीं हैं, जिन्होंने इस घटना को संबोधित किया. वीजय नाकरा (Veejay Nakra) जो वर्तमान में Mahindra And Mahindra में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, ने कहा कि वे घटना की जांच करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे.
उन्होंने कहा- डीलर ग्राहक केंद्रित अनुभव प्रदान करने का एक अभिन्न अंग हैं और हम अपने सभी ग्राहकों का सम्मान और सम्मान सुनिश्चित करते हैं. हम घटना की जांच कर रहे हैं और किसी भी उल्लंघन के मामले में उचित कार्रवाई करेंगे, जिसमें फ्रंटलाइन स्टाफ की काउंसलिंग और प्रशिक्षण शामिल है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story