व्यापार

आनंद महिंद्रा इस वीडियो को देखकर हैरान

jantaserishta.com
11 April 2022 1:01 PM IST
आनंद महिंद्रा इस वीडियो को देखकर हैरान
x

नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सोमवार को एक अनूठा वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में कई लोगों से भरी एक ट्रॉली पहाड़ी रास्ते पर जाते हुए नजर आ रही है. यह ट्रॉली जिस रास्ते से जा रही है, उसकी दूसरी ओर गहरी खाई है. लेकिन ट्रॉली में बैठे लोग इस चीज से बिल्कुल बेपरवाह नजर आ रहे हैं. हालांकि, महिंद्रा ने ये नहीं बताया है कि ये वीडियो किस जगह की है.

महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख ने लिखा है, "कभी-कभी...सोमवार की सुबह इस तरह की ही अनिश्चितता से भरी होती है...लेकिन आपको निराश हुए बिना इसी प्रकार पूरा हफ्ता गुजारना होता है..."
महिंद्रा के इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, "इस तरह के रास्तों को पार करने के लिए एक अच्छे ड्राइवर, किस्मत और आशीर्वाद की जरूरत होती है." एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा है, "हमारा स्टॉक मार्केट कुछ इसी प्रकार है."
एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा है कि ये बहुत खतरनाक है लेकिन यही जीवन है. एक यूजर ने इसी तरह का एक और वीडियो पोस्ट किया है. इसमें ऊंचे पर्वतों पर बैठे हुए लोग कुछ-ना-कुछ कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story