व्यापार

देसी साइकिल को बनाए इलेक्ट्रिक, आनंद महिंद्रा ने साझा किया वीडियो

jantaserishta.com
12 Feb 2022 2:24 PM IST
देसी साइकिल को बनाए इलेक्ट्रिक, आनंद महिंद्रा ने साझा किया वीडियो
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: जरा सोचिए आपके पास एक ऐसी देसी साइकिल हो, जो इस फास्ट होती दुनिया में सरपट भागने की रफ्तार दे, तो कैसा होगा. जी हां, इस बार आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को ऐसा सपना साकार करने वाला एक डिवाइस इतना पसंद आया है कि वो अब इसमें इन्वेस्ट करना चाहते हैं. इस डिवाइस को बनाया है ध्रुव विद्युत (Dhruv Vidhyut) ने...

देसी साइकिल को बनाए इलेक्ट्रिक
ध्रुव विद्युत के फाउंडर गुरसौरभ सिंह का डिवाइस बहुत टेक सेवी है. ये हीरो या एटलस जैसी कंपनियों की आम साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में कन्वर्ट करता है. इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके लिए साइकिल में कोई मॉडिफिकेशन नहीं करना पड़ता. मतलब साइकिल में ना तो कहीं से कटिंग करनी होती है, ना वेल्डिंग, बल्कि ये साइकिल में पैडल के ऊपर नट बोल्ट से कस जाता है.
मिलती हैं ये खूबियां...
ये डिवाइस देसी साइकिल को अधिकतम 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने का मौका देता है. इतना ही नहीं 20 मिनट पैडल मारने पर इसकी बैटरी 50% चार्ज हो जाती है. साथ ही ये एक बार फुल चार्ज होने के बाद 40 किमी तक जा सकती है. 170 किलोग्राम तक के वजन को खींच सकती है. ये आग और पानी से प्रूफ है. खेतों और कीचड़ में भी ये साइकिल को आराम से खींच सकती है. इसके अलावा इसमें फोन चार्ज करने की सुविधा भी है.
आनंद महिंद्रा करना चाहते हैं इन्वेस्ट
गुरसौरभ सिंह के डिवाइस से आनंद महिंद्रा इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने इसे लेकर तीन लंबे-लंबे ट्वीट किए हैं. साथ ही लिखा है कि उन्हें ध्रुव विद्युत में निवेश करके गौरवान्वित महसूस होगा. उन्होंने ट्विटर पर लोगों से गुरसौरभ से मिलाने की अपील भी की है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story