व्यापार

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया कौवे और बिल्ली का मजेदार वीडियो, लिखी ये बात

jantaserishta.com
28 March 2022 1:24 PM IST
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया कौवे और बिल्ली का मजेदार वीडियो, लिखी ये बात
x

नई दिल्ली: जब किसी काम को कई लोग साथ मिलकर करते हैं, तो वो काम अधिक प्रभावी होता है. हमेशा एक टीम वर्क का परिणाम बेहतरीन होता है. कहावत भी है कि 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता'. यानी जो काम अकेले संभव नहीं है, उसे कई लोगों को साथ लेकर पूरा किया जा सकता है.

दरअसल, उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने सोमवार एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक बिल्ली (Cat) और दो कौवे (Crow) की कहानी है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि दो कौवे ने मिलकर कैसे एक बिल्ली को परेशान कर दिया.
दरअसल, बिल्ली मजे से बैठकर कुछ खा रही है, जिस पर दोनों कौवे की नजर पड़ती है. कौवे को भी खाने का मन करता है. लेकिन स्वाभाविक है कि कौआ बिल्ली से सीधे मुकाबला नहीं कर सकता है. लेकिन यहां तो दो कौवे हैं, एक पीछे से बिल्ली पर चोंच मारता है, जिसपर बिल्ली तेजी से पलटकर झपटती है. इस बीच दूसरा कौआ खाने की चीज को लेकर उड़ जाता है. अगर एक कौआ होता तो बिल्ली ने खाने की चीज को नहीं झपट सकता था. लेकिन जब दो मिल गए तो काम आसान हो गया.
वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'याद रखें… आप हमेशा अधिक प्रभावी होंगे, अगर आप एक टीम के साथ मिलकर किसी काम को करते हैं.' यानी दो कौअे ने मिलकर एक बिल्ली की हसरत पर पानी फेर दिया.
गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया (Social Media) पर बेहद एक्टिव रहते हैं. खासकर Twitter पर अपने महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रोडक्ट्स के अलावा कई प्रेरणादायक वीडियो भी शेयर करते रहते हैं. साथ ही कई मजेदार वीडियो भी आपको उनके ट्विटर हैंडल पर देखने को मिल जाएंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story