आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. वे अपने ट्विटर पर कुछ न कुछ कमाल की बातें शेयर करते रहते हैं. जो फिर एक ट्रेंड भी बनने लगता है। आनंद मदींद्रा ने हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसने सभी का ध्यान उनके ट्वीट की तरफ खींचा है. हाल ही में उन्होंने एक ऐसे लड़के का वीडियो शेयर किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. (आनंद महिंद्रा)भारत में प्रतिभाशाली लोगों की कोई कमी नहीं है और यह वीडियो इसे साबित करता है। उनके द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक छोटा लड़का हवा में कुछ ऐसा करने लगता है कि आनंद महिंद्रा भी उसके फैन हो गए ह 'सीडब्ल्यूजी2022 में गोल्ड रश के बाद भारत के लिए अगली पीढ़ी की प्रतिभा आकार ले रही है। इस प्रतिभा को तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत है।" कहा जाता है कि लड़का तमिलनाडु के तिरुनेलवेली गांव में रहता है। इस वीडियो को देखकर सभी लड़के की तारीफ करते नजर आए।17 सेकेंड के इस वीडियो ने कई लोगों का दिल जीत लिया है। कमेंट सेक्शन में भी लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते नजर आए। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोग इस वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं.