व्यापार

शूटर दादी के धांसू अंदाज देख आनंद महिंद्रा ने किया दिल छू लेने वाला ट्वीट... वायरल हुआ पोस्ट

Ritisha Jaiswal
22 Oct 2021 6:03 PM IST
शूटर दादी के धांसू अंदाज देख आनंद महिंद्रा ने किया दिल छू लेने वाला ट्वीट... वायरल हुआ पोस्ट
x
उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने ट्विटर अकाउंट पर रोजाना कोई ना कोई ऐसा वीडियो या पोस्ट शेयर करते रहते हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने ट्विटर अकाउंट पर रोजाना कोई ना कोई ऐसा वीडियो या पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जोकि बेहद इंस्पीरेशनल या फिर मजेदार होता है. कई बार वह लोगों की तारीफ करना बिल्कुल भी नहीं भूलते. अपने फैन्स के लिए कुछ ना कुछ ऐसा कंटेट जरूर देते हैं, जिसे देखने या पढ़ने के बाद लोग उत्साहित हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही एक पोस्ट आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे आप जरूर देखना चाहेंगे.

शूटर दादी ने दिखाया अपना धांसू अंदाज
शूटर दादी को हर कोई जानता है. उनके ऊपर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है. शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर (Prakashi Tomar) अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर कोई ना कोई फोटो या वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की. महिंद्रा गाड़ी के आगे वह बेहद ही ठाठ-बाट से खड़ी हुई थीं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने ट्विटर पोस्ट पर कैप्शन दिया, 'इस गाड़ी में जान थारी दादी के खड़े होने पे आई.'
आनंद महिंद्रा ने किया दिल छू लेने वाला ट्वीट
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने जब यह फोटो देखी तो उनका दिल बाग-बाग हो गया. उन्होंने इस पोस्ट को शेयर किया और धांसू अंदाज में दिल छू लेने वाली बात कही. आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बिलकुल सही बात दादीजी! और जब @shooterdadi भीतर बैठकर थार को चलाएगी, तो बंदूक़ की गोली की तरह तेज़ चलेगी!' यह पोस्ट को ढाई हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और 100 से ज्यादा रीट्वीट.





Next Story