व्यापार

आनंद महिंद्रा ने की शख्स को गिफ्ट में बोलेरो देने की घोषणा, टैलेंट देखकर हुए खुश

Nil dhankar
22 Dec 2021 8:12 PM IST
आनंद महिंद्रा ने की शख्स को गिफ्ट में बोलेरो देने की घोषणा, टैलेंट देखकर हुए खुश
x

आनंद महिंद्रा एक आदमी की प्रतिभा से इतने खुश हुए की उसको पुरानी गाड़ी के बदले नई बोलेरो (Bolero) देने जा रहे है। दरअसल महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने स्क्रैप मेटल से एक गाड़ी बना डाली। इस प्रतिभा को देख महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा बहुत खुश हुए। यूट्यूब चैनल हिस्टोरिकानो के अनुसार, दत्तात्रेय लोहार ने बहुत कम पढ़ा लिखा होने के बावजूद अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए कार बना दी। वीडियो में जुगाड़ से बनी एक जीप हैं, जो किसी स्कूटर/बाइक की तरह किक मारकर स्टार्ट होती है।

इस इनोवेशन को देखकर आनंद महिंद्रा बहुत प्रभिवत हुए और उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा "वैसे तो ये किसी भी नियम से मेल नहीं खाता है, लेकिन मैं अपने लोगों की सरलता और 'कम से अधिक' क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा।


Next Story