व्यापार

अमूल दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी, कल से कई राज्यों में लागू होगी नई कीमत

jantaserishta.com
30 Jun 2021 2:05 PM IST
अमूल दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी, कल से कई राज्यों में लागू होगी नई कीमत
x

अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये लीटर की बढ़ोतरी, बढ़ी कीमतें कल से लागू.

नई दिल्ली. आम आदमी जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल, खाने के तेलों की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, वहीं अब आम जन को दूध कंपनी की ओर से एक और झटका लगा है. अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. दूध की यह बढ़ी हुई कीमतें कल यानी 1 जुलाई 2021 से लागू कर दी जाएगी.
जानें क्या होगी कीमतें?
मिली जानकारी के मुताबिक, अमूल दूध की नई कीमतें देश की राजधानी दिल्ली, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों में लागू होंगे. कंपनी अपने सभी ब्रांड्स में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इसी के साथ अब अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story