व्यापार

अमूल दूध दो रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, देशभर में नई दर कल से लागू

jantaserishta.com
28 Feb 2022 4:47 PM IST
अमूल दूध दो रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा, देशभर में नई दर कल से लागू
x

गांधीनगर: अमूल ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. ताजा दरों के मुताबिक, अब 1 मार्च यानी मंगलवार से अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा 24 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर, और अमूल शक्ति 27 रुपए प्रति 500 मिली मिलेगा.

गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ ने एक वर्ष पूरा होने से पहले दूध के दामों में इजाफा कर दिया है. इससे पहले जुलाई 2021 में दूध के दाम बढ़ाए थे. यह मूल्य वृद्धि अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर प्रभावी होगी, जिसमें सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं.
तकरीबन 7 माह और 27 दिन के अंतराल के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है.कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि कीमतों में इजाफे का कारण है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story