
x
Vi का बड़ा धमाका
टेक डेस्क: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए बेहद सस्ता एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। कंपनी ने महज 35 रुपये की कीमत पर नया रीजनल एंटरटेनमेंट ऐड-ऑन पैक पेश किया है। इस पैक की खासियत यह है कि ग्राहकों को दो OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस और इंटरनेट डेटा दोनों मिलेंगे। खास तौर पर क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में, वेब सीरीज और टीवी शो देखने वाले ग्राहकों के लिए यह नया रिचार्ज विकल्प पेश किया गया है। Vi के इस नए पैक में ग्राहकों को छह OTT प्लेटफॉर्म में से अपनी पसंद के कोई भी दो प्लेटफॉर्म चुनने का विकल्प मिलेगा। इन प्लेटफॉर्म पर नौ भारतीय भाषाओं में मनोरंजन का आनंद लिया जा सकेगा। कंपनी ने इसे Vi Movies & TV प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराया है।
इस 35 रुपये वाले पैक में SonyLIV South, Chaupal, ManoramaMAX, KLiKK, AddaTimes और Aao NXT जैसे OTT प्लेटफॉर्म शामिल हैं। ग्राहक अपनी पसंद और भाषा के अनुसार इनमें से दो प्लेटफॉर्म का चयन कर सकते हैं।
SonyLIV South पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा का कंटेंट उपलब्ध है। वहीं Chaupal पर पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी फिल्मों तथा कार्यक्रमों का आनंद लिया जा सकता है। ManoramaMAX मलयालम मनोरंजन के लिए उपलब्ध है, जबकि KLiKK और AddaTimes बंगाली कंटेंट प्रदान करते हैं। इसके अलावा Aao NXT पर ओड़िया भाषा के कार्यक्रम देखे जा सकते हैं। इस पैक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी कम कीमत और OTT एक्सेस की अवधि है। कंपनी ग्राहकों को चुने गए दोनों OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस पूरे 28 दिनों के लिए दे रही है। इसके साथ 1GB इंटरनेट डेटा भी मिलेगा, जिसकी वैधता सात दिनों की होगी। यानी डेटा की अवधि समाप्त होने के बाद भी OTT एक्सेस 28 दिनों की निर्धारित अवधि तक जारी रहेगा।
हालांकि, ग्राहकों को यह समझना जरूरी है कि 35 रुपये वाला यह पैक नियमित मोबाइल रिचार्ज का विकल्प नहीं है। यह एक ऐड-ऑन पैक है, जिसका लाभ लेने के लिए Vi नंबर पर पहले से सक्रिय सर्विस वैलिडिटी वाला रिचार्ज होना आवश्यक है। इसमें अलग से अनलिमिटेड कॉलिंग या एसएमएस का लाभ नहीं दिया गया है। पैक का फायदा उठाने के लिए ग्राहक Vi मोबाइल ऐप या समर्थित थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के माध्यम से 35 रुपये का रिचार्ज कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें Vi Movies & TV ऐप में अपने मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा। यहां अपनी पसंद के दो OTT प्लेटफॉर्म चुनकर मनोरंजन का आनंद लिया जा सकेगा।
Next Story





