व्यापार

एआई शेयरों में बिकवाली से विदेशी निवेशकों के बीच भारत बना पहली पंसद; करीब 46,000 करोड़ रुपए किए निवेश

jantaserishta.com
8 Nov 2026 10:42 AM IST
एआई शेयरों में बिकवाली से विदेशी निवेशकों के बीच भारत बना पहली पंसद; करीब 46,000 करोड़ रुपए किए निवेश
x
मुंबई: वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शेयरों में बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की पहली पंसद बन गया है और नवंबर में अब तक उन्होंने कुल 45,970 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया है।
एफपीआई की ओर से लगातार फाइनेंशियल, आईटी, ऑटोमोबाइल और टेलीकॉम शेयरों में खरीदारी के कारण निफ्टी ने बीते एक हफ्ते में करीब 8.6 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, "भारत में कंपनियों की कमाई में शानदार वृद्धि और लार्ज-कैप शेयरों के आकर्षक मूल्यांकन ने भारत को निवेश के लिए एक पसंदीदा जगह बना दिया है।"
पिछले हफ्ते, बाजार में संस्थागत निवेशकों के रुख में अचानक और बड़ा बदलाव देखने को मिला। इसमें एफपीआई आक्रामक खरीदार बन गए, जबकि डीआईआई (घरेलू निवेशक) शुद्ध विक्रेता रहे। एफपीआई की इस आक्रामक खरीदारी और इसके कारण आए 'शॉर्ट स्क्वीज' ने बाजार में एक बड़ी तेजी ला दी।
विश्लेषकों का कहना है कि एफपीआई के रुख में यह अचानक बदलाव, अमेरिका और दक्षिण कोरिया, ताइवान व जापान जैसे अन्य एआई बाजारों में हुई बिकवाली की वजह से आया। यह बिकवाली, अमेरिका में डेटा सेंटर पर होने वाले खर्च को लेकर पैदा हुई चिंताओं के कारण हुई। इसकी वजह हाल में अमेरिका में हुए चुनाव में कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की जीत होना है जो डेटा सेंटर पर अंधाधुंध खर्च के खिलाफ हैं।
बाजार के जानकारों का मानना ​​है कि वे एआई के लिए कुछ नियम-कायदे लागू करने की मांग करेंगे। निफ्टी में बीते लगातार पांचों सत्रों में जोरदार तेजी रही और यह हफ्ते के उच्चतम स्तर 25,030.35 पर बंद हुआ, जो 8.6 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। बैंक निफ्टी में भी अच्छी तेजी रही और यह हफ्ते के दौरान 8 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। वहीं, व्यापक बाजारों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 क्रमशः 5.8 प्रतिशत और 2.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।
आने वाले हफ्तों में, विदेशी निवेश का टिके रहना सबसे अहम होगा, क्योंकि घरेलू स्तर पर भारी मुनाफावसूली हो रही है, जिससे यह तेजी पूरी तरह से एफाईआई के समर्थन पर निर्भर हो गई है। बाजार के प्रतिभागी ब्रेंट क्रूड की कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव से जुड़े घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story