व्यापार

America के 26% टैरिफ से भारतीय निर्यातकों को चुनौती

Uma Verma
3 April 2025 12:18 PM IST
America के 26% टैरिफ से भारतीय निर्यातकों को चुनौती
x

नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 26% टैरिफ को लेकर फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (FIEO) ने कहा है कि यह भारतीय निर्यातकों के लिए एक चुनौती हो सकती है, लेकिन भारत की आर्थिक स्थिति और निर्यात क्षमता मजबूत बनी हुई है।

FIEO के अनुसार, अमेरिका के इस नए टैरिफ का असर विशेष रूप से ऑटोमोबाइल, स्टील, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य निर्यात क्षेत्रों पर पड़ सकता है। हालांकि, भारत के निर्यातक नए बाजारों की तलाश और उत्पादन लागत को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही रणनीतियां बना रहे हैं।

संघ के अध्यक्ष अजय सहाय ने कहा कि भारत की वैश्विक व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर है और भारतीय उत्पादों की मांग दुनिया में बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस मुद्दे पर अमेरिका से बातचीत कर सकती है, ताकि भारतीय उद्योगों को राहत मिल सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की उत्पादन क्षमताएं और विविध निर्यात बाजार इस टैरिफ के प्रभाव को कुछ हद तक संतुलित कर सकते हैं। वहीं, भारत- अमेरिका व्यापार संबंधों को देखते हुए आने वाले महीनों में इस पर और भी चर्चा हो सकती है।

Next Story