व्यापार

अमेरिकी शेयर बाजारों में आई गिरावट, एलन मस्क, अरबपति जेफ बेजोस, सर्बी ब्रिन और लैरी पेज को भी झटका

Harrison
21 Sept 2023 11:25 PM IST
अमेरिकी शेयर बाजारों में आई गिरावट, एलन मस्क, अरबपति जेफ बेजोस, सर्बी ब्रिन और लैरी पेज को भी झटका
x
नई दिल्ली | भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार को आए तूफान ने जहां गौतम अडानी का रुतबा दुनिया के अरबपतियों में थोड़ा कम कर दिया है, वहीं अंबानी की संपत्ति में 2 अरब डॉलर की सेंध लगा दी है। इसके अलावा अमेरिकी शेयर बाजारों में आई गिरावट की वजह से दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क, अरबपति जेफ बेजोस, सर्बी ब्रिन और लैरी पेज को भी झटका लगा है।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में मुकेश अंबानी अब 13वें स्थान पर आ गए हैं। उनके पास अब 92.6 अरब डॉलर की दौलत है। बुधवार को इनकी संपत्ति में 2 फीसद से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय शेयर बाजारों मचे कोहराम के बीच रिलायंस के शेयर 2.29% लुढ़क कर 2,380.65 पर बंद हुए। वहीं, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज भी 1.39 फीसद टूटकर 229.95 रुपये पर बंद हुआ। इसका असर मुकेश अंबानी की दौलत पर भी पड़ा।
अडानी से छिना एशिया के दूसरे रईस का ताज
फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी अब दुनिया के टॉप-20 अरबपतियों से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही उनसे एशिया के दूसरे सबसे इर्रस का रुतबा भी छिन गया है। अडानी को एब तरह से यह दोहरा झटका लगा है। अब उनकी जगह चीन के अरबपति झोंग शानशान ने ले ली है। झोंग फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में 20वें स्थान पर हैं। इनके पास 62.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि, अडानी 55.5 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 23वें स्थान पर आ गए हैं।
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में एलन मस्क बुधवार को 2.8 अरब डॉलर गंवाने के बावजूद टॉप पर बने हुए हैं। उनके पास 261.4 अरब डॉलर की संपत्ति है। बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास 194.9 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह दूसरे स्थान पर हैं। जेफ बेजोस की संपत्ति में बुधवार को 2.3 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। अभी भी वह 158 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसे स्थान पर हैं। चौथे पर लैरी एलिसन हैं। पांचवें पर वॉरेन बफेट, छठे पर लैरी पेज, सातवें पर बिल गेट्स, आठवें पर सर्गी ब्रिन, नौवें पर मार्क जुकरबर्ग और 10वें पर स्टीव बाल्मर हैं।
Next Story