व्यापार
अंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 25 में कमाया अब तक का सबसे अधिक 5,158 करोड़ रुपए का मुनाफा
jantaserishta.com
29 April 2025 5:57 PM IST

x
अहमदाबाद: अदाणी ग्रुप की सीमेंट और बिल्डिंग मटेरियल कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने मंगलवार को नतीजे जारी किए। वित्त वर्ष 25 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 5,158 करोड़ रुपए हो गया है।
इसके साथ ही कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़कर 100 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) हो गई है। इस क्षमता के साथ अंबुजा सीमेंट्स दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 25 में आय सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 35,045 करोड़ रुपए हो गई है। बीते वित्त वर्ष में कंपनी की एनुअल वॉल्यूम सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 65.2 मिलियन टन हो गई है।
वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 1,868 करोड़ रुपए का ईबीआईटीडीए दर्ज किया है। इसमें सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह किसी एक तिमाही में कंपनी द्वारा दर्ज किया गया, अब तक का सबसे अधिक ईबीआईटीडीए है। वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का तिमाही में मुनाफा 75 प्रतिशत बढ़कर 929 करोड़ रुपए हो गया है।
अंबुजा सीमेंट्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ विनोद बहेटी ने कहा, "यह वर्ष अंबुजा सीमेंट्स की यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है क्योंकि हम 100 एमटीपीए क्षमता को पार कर गए हैं। इसके अतिरिक्त, हम देशभर में विभिन्न चरणों में क्षमता विस्तार कर रहे हैं, जो हमें वित्त वर्ष 2026 के अंत तक 118 एमटीपीए क्षमता हासिल करने में मदद करेंगे और हमें 2028 तक 140 एमटीपीए के हमारे लक्ष्य के करीब लाएगा।"
उन्होंने आगे कहा, "100 एमटीपीए मील का पत्थर सिर्फ एक संख्या नहीं है, यह हमारी महत्वाकांक्षा, मजबूती और उद्देश्य का प्रतीक है। जैसे-जैसे भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की नींव रख रहा है, हम देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति प्रतिबद्ध हैं, जो विकास को सशक्त बनाता है, समुदायों को जोड़ता है और एक ग्रीन फ्यूचर को सपोर्ट करता है।"
कंपनी ने फरक्का (पश्चिम बंगाल) में सामान्य उपयोग (जीयू) के 2.4 एमटीपीए ब्राउनफील्ड विस्तार को सफलतापूर्वक शुरू किया है और विभिन्न प्लांट में 0.5 एमटीपीए की कमी की है। अंबुजा सीमेंट्स ने नियोजित कुल 1,000 मेगावाट में से 299 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) बिजली क्षमता भी शुरू की है और शेष जून 2026 तक प्राप्त की जाएगी। अंबुजा सीमेंट्स ने पिछले वर्ष अक्टूबर में 8,100 करोड़ रुपए के इक्विटी मूल्य पर ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (ओसीएल) का अधिग्रहण किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





