व्यापार
26 जुलाई को शुरू होगी Amazon की सबसे बड़ी सेल, मिलेगी बंपर छूट
Shubhra Nandy
9 July 2021 11:45 AM IST

x
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में इस महीने एक बड़ी सेल शुरू करने की घोषणा की है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में इस महीने एक बड़ी सेल शुरू करने की घोषणा की है। अमेजन अपने खरीदारों के लिए अपनी सालाना प्राइम डे सेल (Amazon Prime Day Sale) लेकर आ रही है। बता दें कि इस साल 26 जुलाई से 27 जुलाई तक दो दिन ये सेल चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहकों को 300 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर छूट मिलेगी। इन प्रोडक्ट्स की लिस्ट में स्मार्टफोन्स, अप्लायंसेज, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, अमेजन डिवाइसेज आदि शामिल हैं
इतने बजे से शुरू होगी सेल
आपको बता दें कि ये सेल पहले जून में भारत में होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के प्रभाव के कारण स्थगित कर दी गई थी। अमेजन की प्राइम डे सेल 26 जुलाई को रात 12:00 बजे शुरू होगी और 27 जुलाई तक चलेगी।
Next Story





