व्यापार

आ गई उड़ने वाली गजब की कार

Admin Delhi 1
13 Oct 2022 12:18 PM GMT
आ गई उड़ने वाली गजब की कार
x

लेटेस्ट न्यूज़: अक्सर कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे कहीं जाने का मूड बनाते हैं और घर से निकलते ही लंबे ट्रैफिक में फंस जाते हैं। जाम से बचें तो बचें कैसे? क्योंकि टैक्सी हो या कार रोड पर चलकर ही जाएगी न? ट्रैफिक के कारण लोगों का कई घंटे का समय भी बर्बाद होता है। लेकिन, अब ट्रैफिक को टाटा बाय-बाय कहने का समय आ गया है। जी हां, उड़ने वाली बाइक के बाद अब एक ऐसी टैक्सी आई है, जिस पर बैठकर आप उड़नछू हो जाएंगे। यह टू सीटर एयर टैक्सी आपको ट्रैफिक की समस्याओं से मुक्ति दिला सकती है। आइए इस खास एयर टैक्सी के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

दरअसल, Xpeng X2 इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार ने दुबई के आसमान पर ट्रायल रन पूरा कर लिया है। बता दें कि दुनिया भर में कई कंपनियां ऐसी तकनीक पर परीक्षण कर रही हैं। अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं है, जब आप उड़ने वाली ऑटो में बैठकर मार्केट या दफ्तर जा सकेंगे। जिस कंपनी ने सफलतापूर्वक इस उड़ान को ऑपरेट किया है, वह एक चीनी फर्म एक्सपेंग है, जिसने हाल ही में स्काईडाइव दुबई में अपनी इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार (Xpeng X2) एक्सपेंग एक्स2 की पहली उड़ान का संचालन किया। इस टैक्सी को आसान यातायात और किसी भी गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है।

पांचवें जेनरेशन की उड़ने वाली कार: Xpeng X2 पांचवें जेनरेशन की उड़ने वाली कार है, जिसे स्वतंत्र रूप से Xpeng Aeroht द्वारा विकसित और मैन्युफैक्चर किया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह कार कई अपडेटेड फीचर्स से लैस है। इस कार में एक sci-fi लगा है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का एक अद्भुत नमूना है। Xpeng X2 को बनाने में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका वजन कम से कम रखा जा सके।

मेडिकल सुविधा उपलब्ध: दो सीटों वाली यह उड़ने वाली कार उड़ान के दौरान कोई कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन नहीं करती है। इसे कम ऊंचाई वाली शहर की उड़ानों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। यह कम दूरी की शहर यात्रा के लिए उपयुक्त है। इस कार में मेडिकल सुविधा भी दी गई है।

Next Story