व्यापार
Amazfit GTS 2 mini स्मार्टवॉच इस दिन को भारतीय बाजार में देगा दस्तक, कीमत होगी बस इतनी
Shubhra Nandy
23 Dec 2020 1:09 PM IST

x
दिग्गज टेक कंपनी Huami ने हाल ही Amazfit GTS 2 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया था।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दिग्गज टेक कंपनी Huami ने हाल ही Amazfit GTS 2 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस वॉच के छोटा वर्जन यानी Amazfit GTS 2 mini को 26 दिसंबर के दिन भारतीय बाजार में उतारने वाली है। इस अगामी स्मार्टवॉच की कीमत बजट रेंज में रखी जाएगी। इसके अलावा यूजर्स को GTS 2 mini स्मार्टवॉच में ऑलवेज ऑन एमोलेड डिस्प्ले, 70 से ज्यादा स्पोर्ट मोड और SpO2 सेंसर मिलेगा, जो ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को ट्रैक करेगा।
Amazfit GTS 2 mini की स्पेसिफिकेशन
Amazfit GTS 2 mini स्मार्टवॉच 1.55 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगी। इस वॉच में 50 से अधिक वॉच फेस दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच में हार्ट रेट, स्लीप, स्ट्रैस और ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को ट्रैक करने वाला सेंसर मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी Amazfit GTS 2 mini में म्यूजिक कंट्रोल से लेकर मैसेज-कॉल नोटिफिकेशन फीचर तक देगी। इसके अलावा इसमें 70 से ज्यादा स्पोर्ट मोड मिलेंगे।
Amazfit GTS 2 mini की बैटरी
Amazfit GTS 2 mini स्मार्टवॉच में 220mAh की बैटरी दी जाएगी, जो सिंगल चार्ज में 14 दिन का बैकअप देगी।
Amazfit GTS 2 mini की कीमत
सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो Amazfit GTS 2 mini की कीमत 6,999 रुपये रखी जाएगी और इसे मिडनाइट ब्लैक, Flamingo पिंक, Sage ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
Amazfit GTS 2
आपको बता दें कि कंपनी ने Amazfit GTS 2 को हाल ही में लॉन्च किया था। इस वॉच की कीमत 12,999 रुपये है। फीचर की बात करें तो Amazfit GTS 2 में 1.65 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जो कि 341ppi पिक्सल एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है। खास बात है कि इसका डिस्प्ले 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग प्लस ऑप्टिकल डायमंड लाइक कार्बन कोटिंग से लैस है। यह कोटिंग स्क्रीन को स्क्रैच से बचाती है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 50 से ज्यादा वॉच फेसेस और ऑल्वेज ऑन स्क्रीन की सुविधा मिलेगी।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Amazfit GTS 2 में 5ATM वॉटर रेसिस्टेंट फीचर का उपयोग किया गया है। यानि यूजर्स इसे 50 मीटर तक पानी में स्वीमिंग के लिए भी उपयोग कर सकते है। यह स्मार्टवॉच एंड्राइड 5.0 और आईओएस 10.0 और उससे अधिक वर्जन को सपोर्ट करने में सक्षम है।
Next Story





