व्यापार

एल्युमिनियम, लोहे और कॉपर ने बढ़ाए फ्रिज, कूलर, AC और पंखों के दाम

Soni
9 March 2022 6:13 AM GMT
एल्युमिनियम, लोहे और कॉपर ने बढ़ाए फ्रिज, कूलर, AC और पंखों के दाम
x

गर्मी के साथ अब लोग फ्रिज, कूलर, पंखों, एसी जैसी चीजों की शॉपिंग करने निकल रहे हैं। लेकिन, इस बार इन चीजों पर महंगाई की मार कई उपभोक्ताओं का बजट बिगाड़ रही है और वह दो की बजाय एक या फिर बिना शॉपिंग के ही वापस लौट रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार पिछली गर्मियों के मुकाबले गर्मी से जुड़ी इलेक्ट्रिक चीजों के दाम 10 से 15 प्रतिशत बढ़ गए हैं। महंगाई की इतनी तेज रफ्तार आमतौर पर नहीं दिखती। अमूमन हर साल रेट में 2 से 5 प्रतिशत तक का उछाल होता है।

व्यापारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक चीजों में महंगाई की मार इसलिए है क्योंकि इन उपकरणों को बनाने में एल्युमिनियम, लोहे, कॉपर का इस्तेमाल प्रमुखता से होता है। एल्यूमिनियम की कीमत रेकॉर्ड उंचाई स्तर पर है। इससे पहले 2008 में यह मेटल सबसे महंगा हुआ था। प्रधान चौक के इलेक्ट्रानिक व्यापारी प्रतुल सिंह ने बताया कि कूलर के दाम बढ़ चुके हैं। ब्रैंडेड और नॉक ब्रैंडेड कूलर के रेट में 500 से 600 रुपये बढ़े हैं। इस बार अच्छी गुणवत्ता वाले कूलरों के दाम 8000 से शुरू हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि कॉपर और लोहा काफी महंगा हो चुका है।

Next Story