व्यापार

अक्षय तृतीया आज, सोना चांदी के बाजार सजे

jantaserishta.com
22 April 2023 10:46 AM IST
अक्षय तृतीया आज, सोना चांदी के बाजार सजे
x

DEMO PIC 

नोएडा (आईएएनएस)| आज अक्षय तृतीया है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने के साथ-साथ अन्य शुभ कार्य करना बेहद शुभ माना जाता है। नोएडा में सुबह से ही आभूषणों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। सोने चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं, इसलिए लोग शुभ दिन हल्के गहने ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग पहले ही एडवांस बुकिंग करा चुके हैं, जिसकी डिलीवरी वे आज लेंगे। सरार्फा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि, महिलाओं द्वारा एंटीक डिजाइन के गहनों और हल्के वजन वाले गहनों की अधिक मांग की जा रही है। इसके अलावा महिलाएं अंगूठी, ब्रेसलेट, टॉप्स को ज्यादा पसंद कर रही हैं। इस बार ज्यादातर कस्टमर 50 हजार रुपए से 1 लाख रुपए के बीच ज्वेलरी खरीदने वाले हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया (शुभ दिन माना) जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया काम अक्षय हो जाता है। लोग स्थाई धन की लालसा में अक्षय तृतीया पर आभूषण, प्रॉपर्टी और वाहन आदि की खूब खरीदारी करते हैं। 22 अप्रैल को दोपहर 12:01 बजे से 12:51 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में खरीदारी का योग बन रहा है। इस दिन अधिकांश लोग पूजा पाठ कराते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story