
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: आज से भारतीय एविएशन सेक्टर (Aviation Sector) में एक और प्राइवेट एयरलाइन अपना कदम रख रही है. निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की निवेश वाली एयरलाइन अकासा एयर (Akasa Air) की पहली फ्लाइट आज उड़ान भरेगी. अकासा की पहली कर्मशियल फ्लाइट मुंबई से अहमदबाद के लिए उड़ान भरने वाली है. विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) इसे हरी झंडी दिखाएंगे. उनके साथ मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहेंगे. रविवार सुबह 10.05 बजे एयरलाइन की पहली फ्लाइट मुंबई से रवाना होकर 11:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. अकासा एयर 13 अगस्त से और कई रूट्स पर अपनी सर्विस की शुरुआत करेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





