व्यापार

Airbus ने कहा- विमान कारोबार को बचाने के लिए 1979 के शून्य-टैरिफ समझौते की जल्द वापसी ज़रूरी

Riyaz Ansari
30 April 2025 11:22 PM IST
Airbus ने कहा- विमान कारोबार को बचाने के लिए 1979 के शून्य-टैरिफ समझौते की जल्द वापसी ज़रूरी
x

World वर्ल्ड: एयरबस के CEO ने बुधवार को चेतावनी दी कि विमान और उसके कलपुर्जों पर बढ़ते टैरिफ से वैश्विक एविएशन उद्योग को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने 1979 के उस अंतरराष्ट्रीय समझौते की जल्द बहाली की अपील की जिसमें 30 से अधिक देशों ने विमान और उससे जुड़े पार्ट्स पर बिना शुल्क व्यापार की सहमति दी थी।

फॉरी ने कहा कि अगर यह टैरिफ विवाद लंबा चला, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान अमेरिका को होगा, जहां दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस पार्ट्स उत्पादन इंडस्ट्री है। उन्होंने कहा, "इस लड़ाई में कोई विजेता नहीं होगा।"

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका और अन्य देशों के बीच व्यापारिक तनातनी के चलते विमान उद्योग पर टैरिफ का असर बढ़ा है। एयरबस ने सरकारों से अपील की है कि वे जल्दी समाधान निकालें ताकि वैश्विक विमानन उद्योग को स्थिरता मिल सके


Next Story