व्यापार

दशहरा-दिवाली के मौके पर महंगा होगा हवाई सफर

Kiran
7 Oct 2023 6:29 PM GMT
दशहरा-दिवाली के मौके पर महंगा होगा हवाई सफर
x
दशहरा-दिवाली के मौके पर महंगा होगा हवाई सफरत्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। वहीं देश में हवाई गिराया आसमान छू रहा है। इसी बीच देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने किराए में फ्यूल सर चार्ज जोड़ने का फैसला किया है। यह सर चार्ज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में जोड़ा जाएगा।
इस संबंध में लिखो का कहना है कि जेट ईंधन की कीमतों में भारी जाता हुआ है। जेट इंजन की कीमत बढ़ाने के कारण कंपनी को एक कदम उठाना पड़ रहा है। फ्यूल चार्ज लगने के बाद इंडिगो का टिकट ₹300 से लेकर हजार रुपए तक महंगा हो जाएगा। बता दे कि इससे पहले वर्ष 2018 में फ्यूल सरचार्ज लगाया गया था। हालांकि कंपनी ने ईंधन के दाम कम होने पर बड़े हुए किराए को कम कर दिया था।
इस संबंध में इंडिगो ने जानकारी दी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर एटीएस की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण फ्यूल चार्ज 6 अक्टूबर से लगाया गया है। बता दे कि देश में एविएशन टर्बाइन ईंधन की कीमतों में बीते 3 महीना से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
नहीं लिखूंगा कहना है कि फ्यूल चार्ज बढ़ने से किराया कितना बढ़ेगा यह यात्रा की दूरी पर निर्भर करेगा। यानी यात्रियों को प्रति सेक्टर फ्यूल चार्ज का भुगतान करना होगा। 500 किलोमीटर तक की दूरी पर ₹300 का फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा।
वहीं 501 से 1000 किलोमीटर के बीच की दूरी के लिए यात्री को ₹400 का अधिक भुगतान करना होगा। 1001 से 1500 किलोमीटर की दूरी के लिए 550 रुपए का फ्यूल चार्ज अधिक देना होगा। 1501 से 2500 किलोमीटर की दूरी का सफर तय करने वाली यात्रियों को साढे ₹600 का फ्यूल चार्ज देना पड़ेगा। 2501 से 3500 किलोमीटर की दूरी के लिए ₹800 देने होंगे। वही 3501 से अधिक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए हजार रुपए का भुगतान यात्रियों को अतिरिक्त करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि देश में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हवाई किराया पहले भी काफी अधिक बढ़ चुका। जेट फ्यूल की कीमतों में लगातार हो रही इजाफी के कारण भी टिकट की कीमत महंगी हुई है। वही देश में को फर्स्ट एयरलाइन की सेवाएं निलंबित होने के बाद से टिकटों के दाम बढ़ गए हैं। अब दिवाली दशहरा जैसे त्योहार निकट आने पर टिकटों की मांग फिर से बढ़ रही है। ऐसे में किराए में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
Next Story