व्यापार

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद Ola लाने वाली है इलेक्ट्रिक कार, कीमत पर अपडेट आया

jantaserishta.com
25 April 2022 12:42 PM IST
इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद Ola लाने वाली है इलेक्ट्रिक कार, कीमत पर अपडेट आया
x

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooters) लॉन्च करने के बाद अब ओला (Ola Electric) की तैयारी इलेक्ट्रिक कार (Ola Car) लॉन्च करने की है. ओला इलेक्ट्रिक की इस कार में ऑटोनोमस मोबिलिटी (Autonomous Mobility) के फीचर्स होंगे. कंपनी इसकी टेस्टिंग पहले ही शुरू कर चुकी है. इसे ग्लोबल मार्केट में अगले दो साल में लॉन्च करने की योजना है. कंपनी की सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने हाल ही में इसकी जानकारी दी.

अग्रवाल ओला इलेक्ट्रिक के फ्यूचर फैक्ट्री (Ola FutureFactory) प्लांट में रिपोर्टर्स से बातचीत कर रहे थे. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कृष्णागिरी (Krishnagiri) जिले में स्थित इस प्लांट में अग्रवाल ने कहा कि ओला की तैयारी देश में ही तैयार ऑटोनोमस टेक्नोलॉजी से लैस कार लॉन्च करने की है. उन्होंने कहा, 'ओला इलेक्ट्रिक ने करीब छह महीने पहले एक ऑटोनोमस व्हीकल की टेस्टिंग शुरू की है. इसे ग्लोबल मार्केट में 2023 के अंत में या 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा.'
अग्रवाल ने प्रस्तावित कार की कीमत की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास रखने का प्रयास करेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अफोर्ड कर सकें. ओला सीईओ ने यह भी बताया कि कंपनी इस साल एक कम कीमत वाला ओला एस1 स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि फॉल्टी पाए जाने पर इलेक्ट्रिक स्कूटरों के कुछ बैचेज को रिकॉल किया जा सकता है.
ओला का मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट पोचमपल्ली शहर में 500 एकड़ों में बना हुआ है. कंपनी ने इस फैक्ट्री में सेल्फ ड्राइविंग कार्ट (Ola Self Driving Cart) भी शोकेस किया हुआ है. यह सेल्फ ड्राइविंग कार्ट LiDAR यानी लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है. कंपनी इस कार्ट को अन्य देशों में एक्सपोर्ट करने वाली है. इस कार्ट का इस्तेमाल अस्पतालों, मॉल्स और ऑफिसेज आदि में किया जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story