व्यापार
जीएसटी सुधार के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपने लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की घटाई कीमतें
jantaserishta.com
13 Sept 2025 3:04 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी कंज्यूमर गुड्स कंपनियों में से एक हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने सरकार के पर्सनल केयर और फूड आइटम्स पर जीएसटी रेट कम करने के बाद कई लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।
नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी और रिवाइज्ड पैक जल्द ही देश भर की दुकानों में उपलब्ध होंगे। पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में 180 एमएल वाले डव शैम्पू की कीमत 145 रुपए कर दी गई है, जो कि जीएसटी रेट कट से पहले 165 रुपए पड़ती थी। इसी तरह, 100 ग्राम लक्स साबुन, जिसकी कीमत 35 रुपए पड़ती है अब घटकर 30 रुपए रह गई है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, 125 ग्राम वाले लाइफबॉय साबुन की कीमत भी 33 रुपए से घटा कर 28 रुपए कर दी गई है। खाद्य एवं पेय पदार्थों की कैटेगरी में 500 ग्राम वाले किसान जैम की कीमत 160 रुपए से कम कर 140 रुपए कर दी गई है और 1 किलोग्राम वाले हॉर्लिक्स की कीमत अब 390 रुपए से घटकर 350 रुपए हो गई है। 100 ग्राम वाले ब्रू कॉफी का भी दाम 180 रुपए के बजाय 160 रुपए हो गया है।
जीएसटी काउंसिल ने इन प्रोडक्ट्स पर रेट को 18 प्रतिशत से घटा कर 5 प्रतिशत कर दिया है, जिसके बाद कंपनी की ओर से लोकप्रिय प्रोडक्ट्स की कीमत में कटौती की गई है। सरकार ने कंपनियों के लिए नए मूल्यों के बारे में उपभोक्ताओं को सूचित करने के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करना भी अनिवार्य कर दिया है।
एचयूएल के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपने उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए जीएसटी सुधारों के अनुरूप कीमतों को एडजस्ट कर उपभोक्ताओं को मूल्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "हम अपने उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए, हाल के जीएसटी सुधारों के अनुरूप कीमतों को एडजस्ट कर उपभोक्ताओं को मूल्य प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।" इस कदम से त्योहारी सीजन से ठीक पहले घरों को राहत मिलने और देश भर में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





