व्यापार

लगातार कारोबार बढ़ा रही अडानी की कंपनी, बनाई नई कंपनी, जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
19 May 2022 3:04 PM IST
लगातार कारोबार बढ़ा रही अडानी की कंपनी, बनाई नई कंपनी, जानें पूरी डिटेल्स
x

नई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) तेजी से एक के बाद एक नए सेक्टरों में कारोबार का विस्तार कर रहे हैं. ग्रीन एनर्जी (Green Energy) में पैर पसारने के बाद हाल ही में अडानी समूह (Adani Group) ने सीमेंट और मीडिया सेगमेंट में बड़ा अधिग्रहण किया है. अब अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Ltd) की तैयारी तेजी से उभरते हेल्थकेयर सेक्टर (Healthcare Sector) में उतरने की है. अडानी समूह ने इसके लिए एक नई कंपनी बनाई है.

अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने बीएसई (BSE) को इस बारे में सूचना दी है. अडानी एंटरप्राइजेज ने बताया कि अडानी हेल्थ वेंचर्स लिमिटेड (Adani Health Ventures Ltd) उसकी सब्सिडियरी के तौर पर काम करेगी. नई कंपनी जल्दी ही अपना ऑपरेशन शुरू करेगी. कंपनी की शुरुआती और पेड-अप शेयर कैपिटल 01 लाख रुपये होगी. यह कंपनी मेडिकल जांच केंद्र, हेल्थ-टेक बेस्ड फैसिलीटीज और रिसर्च सेंटर आदि बनाएगी. इनके अलावा कंपनी अन्य जुड़े क्षेत्रों में भी काम करेगी. इस नए कारोबार की अन्य जानकारियां कंपनी बाद में देगी.
अडानी समूह हाल ही में सीमेंट सेगमेंट में दमदार तरीके से उतरा है. बीते दिनों Holcim Group से अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) को 10.5 बिलियन डॉलर में खरीदकर अडानी समूह एक झटके में दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी का मालिक बन गया. इस सेगमेंट में अडानी की टक्कर बिड़ला ग्रुप की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट से होगी, जो अभी सेगमेंट लीडर है. समूह की एक अन्य कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMG Media Networks) ने डिजिटल न्यूज कंपनी क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली.
भारत में हेल्थकेयर इंडस्ट्री साल 2016 से सालाना करीब 22 फीसदी की दर से ग्रोथ कर रहा है. नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के अंत तक इंडियन हेल्थकेयर इंडस्ट्री का साइज बढ़कर 372 बिलियन डॉलर का हो जाएगा. अडानी समूह इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए इस नए सेगमेंट में उतरा है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह इससे पहले सिर्फ पिछले साल करीब 17 बिलियन डॉलर में 32 अधिग्रहण कर चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story