व्यापार
अदाणी पोर्ट्स का कार्गो वॉल्यूम जुलाई में 8 प्रतिशत बढ़ा, कंटेनर वॉल्यूम में हुई 22 प्रतिशत की वृद्धि
jantaserishta.com
4 Aug 2025 3:33 PM IST

x
मुंबई: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने जुलाई में कार्गो वॉल्यूम में सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और 40.2 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) कार्गो हैंडल किया है।
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा, कंटेनर वॉल्यूम में 22 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के कारण कार्गो वॉल्यूम में इजाफा देखने को मिला है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत से जुलाई तक कुल 160.7 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो का संचालन किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है, जबकि इस दौरान कंटेनर वॉल्यूम में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
कंपनी के लॉजिस्टिक्स बिजनेस में, जुलाई में रेल वॉल्यूम सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 60,940 ट्वेंटी-फुट इक्विवेलेंट यूनिट (टीईयू) तक पहुंच गई, जबकि जीपीडब्ल्यूआईएस (गंगावरम पोर्ट-विजाग लौह अयस्क आपूर्ति) कार्गो की मात्रा 13 प्रतिशत घटकर 1.61 एमएमटी रह गई है।
इस वर्ष अब तक, लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम 15 प्रतिशत बढ़कर 2,40,419 टीईयू तक पहुंच गई और जीपीडब्ल्यूआईएस कार्गो की मात्रा 3 प्रतिशत बढ़कर 7.67 एमएमटी हो गई। परिचालन संबंधी अपडेट के बाद, सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान अदाणी पोर्ट्स के शेयर की कीमत 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,374.85 रुपए प्रति शेयर हो गई।
इस साल अब तक इस शेयर की कीमत में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और पिछले दो वर्षों में 77 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पांच वर्षों की अवधि में, इसने 335 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले महीने, एपीएसईजेड ने किसी निजी बंदरगाह पर दुनिया की पहली स्टील स्लैग रोड का उद्घाटन किया था।
सूरत के हजीरा बंदरगाह पर 1.1 किलोमीटर लंबी यह सस्टेनेबल रोड मल्टीपर्पस बर्थ को कोयला यार्ड से जोड़ती है। इसे प्रोसेस्ड स्टील स्लैग एग्रीगेट्स (स्टील निर्माण का एक उप-उत्पाद) का इस्तेमाल कर बनाया गया है।
इस प्रोजेक्ट को काउंसिल ऑफ सांइटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च- सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएसआईआर-सीआरआरआई) और केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से बल्क और जनरल कार्गो टर्मिनल (बीजीसीटी) विस्तार के दूसरे चरण के हिस्से के रूप में विकसित किया गया था।
कंपनी ने कहा, "इस पहल के साथ, एपीएसईजेड राष्ट्रीय विकास की सेवा में इनोवेशन, इंडस्ट्रियल इकोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती को मिलाकर भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर के परिवर्तन का नेतृत्व करना जारी रखेगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





