व्यापार

अडानी पोर्ट्स ने 3,080 करोड़ रुपये में गोपालपुर पोर्ट का किया अधिग्रहण

jantaserishta.com
26 March 2024 1:42 PM IST
अडानी पोर्ट्स ने 3,080 करोड़ रुपये में गोपालपुर पोर्ट का किया अधिग्रहण
x
अहमदाबाद: अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एजीएसईजेड) ने मंगलवार को कहा कि उसने ओडिशा स्थित गोपालपुर पोर्ट का 3,080 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी के इस समझौते में गोपालपुर पोर्ट लिमिटेड (जीपीएल) में एसपी ग्रुप की 56 प्रतिशत और उड़ीसा स्टीवडोर्स लिमिटेड (ओएसएल) की 39 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने पर करार हुआ है। गोपालपुर पोर्ट देश के पूर्वी तट पर स्थित है और इसकी क्षमता 20 एमएमटीपीए (प्रति वर्ष मिलियन मीट्रिक टन) संभालने की है।
ओडिशा सरकार ने साल 2006 में गोपालपुर पोर्ट लिमिटेड को 30 साल के लिए छूट दी थी, समझौते के मुताबिक इस छूट को 10-10 साल के लिए दो बार बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने कहा, ''गोपालपुर पोर्ट के अधिग्रहण से हम अपने ग्राहकों को ज्यादा इंटीग्रेटेड और बेहतर सुविधाएं दे पाएंगे। इससे हमें ओडिशा और पड़ोसी राज्यों के खनन क्षेत्रों तक अभूतपूर्व पहुंच मिल पाएगी। साथ ही हमें दूरदराज के हिस्सों में लॉजिस्टिक्स फुटप्रिंट बढ़ाने में मदद मिलेगी।''
करण अदाणी ने कहा, ''जीपीएल अदानी समूह के पैन इंडिया पोर्ट नेटवर्क को जोड़ेगा, जिससे समग्र कार्गो वॉल्यूम में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और एपीएसईज़ेड के एकीकृत लॉजिस्टिक्स दृष्टिकोण को मजबूत करेगा।"
कंपनी के अनुसार, जीपीएल को विकास के लिए पट्टे पर 500 एकड़ से अधिक भूमि प्राप्त हुई है, जिसमें भविष्य की क्षमता विस्तार को पूरा करने के लिए पट्टे पर अतिरिक्त भूमि प्राप्त करने का विकल्प भी शामिल है।
पोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच16 के माध्यम से अपने भीतरी इलाकों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और रेलवे लाइन बंदरगाह को चेन्नई-हावड़ा मुख्य लाइन से जोड़ती है। अदाणी पोर्ट्स ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में 11.3 एमएमटी कार्गो संभालने का अनुमान है और इससे 520 करोड़ की आमदनी होने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story