व्यापार

अदाणी पोर्टफोलियो ने 86,789 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक टीटीएम ईबीआईटीडीए किया हासिल

jantaserishta.com
20 Feb 2025 3:20 PM IST
अदाणी पोर्टफोलियो ने 86,789 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक टीटीएम ईबीआईटीडीए किया हासिल
x
अहमदाबाद: अदाणी पोर्टफोलियो ने अपने कोर इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार की बदौलत पिछले बारह महीनों (टीटीएम) में अब तक का सबसे अधिक 86,789 करोड़ रुपये का ईबीआईटीडीए हासिल किया है। अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के तहत यूटिलिटी, ट्रांसपोर्ट और इनक्यूबेटिंग इंफ्रा कारोबार ने कुल ईबीआईटीडीए में 84 प्रतिशत का योगदान दिया। भारत की सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी अदाणी ग्रुप के अनुसार, पिछले बारह महीनों (टीटीएम) के आधार पर पोर्टफोलियो ईबीआईटीडीए में सालाना आधार पर 10.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह अब तक के उच्चतम स्तर 86,789 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में ईबीआईटीडीए में 17.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 22,823 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
अदाणी पोर्टफोलियो की कंपनियां अब उच्च पूंजीगत व्यय के रास्ते पर हैं, जिसमें बढ़ते नकदी प्रवाह का मजबूत आधार और संबंधित पोर्टफोलियो कंपनियों के परियोजना कार्यान्वयन पर खर्च शामिल है। कंपनी ने कहा, "इससे संबंधित पोर्टफोलियो कंपनियां अपने-अपने क्षेत्रों में ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित होंगी।"
परिचालन से फंड फ्लो या कर के बाद नकदी 58,908 करोड़ रुपये थी, परिसंपत्ति आधार 5.53 लाख करोड़ रुपये और शुद्ध ऋण से ईबीआईटीडीए 30 सितंबर, 2024 तक 2.46 गुना था। ग्रुप ने कहा कि कम से कम अगले 12 महीनों के लिए ऋण सेवा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पोर्टफोलियो कंपनियों में पर्याप्त लिक्विडिटी बनाए रखी गई है।
कंपनी के अनुसार, अत्यधिक स्थिर 'कोर इंफ्रास्ट्रक्चर' पोर्टफोलियो कुल पोर्टफोलियो ईबीआईटीडीए में 84 प्रतिशत योगदान के साथ नकदी प्रवाह सृजन को बल देता है। इस 'कोर इंफ्रास्ट्रक्चर' प्लेटफॉर्म में एईएल के इनक्यूबेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवसाय, यूटिलिटी (अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी टोटल गैस) और ट्रांसपोर्ट (अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड) व्यवसाय शामिल हैं।
कंपनी के अनुसार, क्रेडिट प्रोफाइल ने अब एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल कर लिया है, जिसमें रन-रेट ईबीआईटीडीए का 75 प्रतिशत अब 'एए-' और उससे ऊपर की घरेलू रेटिंग वाली परिसंपत्तियों से जनरेट होता है।
अदाणी एंटरप्राइजेज के इनक्यूबेटिंग इंफ्रा व्यवसाय (एएनआईएल, एयरपोर्ट और सड़कें) उच्च विकास पथ पर है और सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 45.6 प्रतिशत की ईबीआईटीडीए वृद्धि और टीटीएम में 33.3 प्रतिशत ईबीआईटीडीए वृद्धि के साथ विकास का नेतृत्व करना जारी रखते हैं।
इसमें कहा गया है, "30 सितंबर 2024 तक, अदाणी पोर्टफोलियो के पास 53,024 करोड़ रुपये का कैश बैलेंस था, जो सकल ऋण का 20.5 प्रतिशत था।" अदाणी ग्रुप भारत का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला विविध व्यवसायों का पोर्टफोलियो है। एनर्जी और यूटिलिटी, ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक (सीपोर्ट, एयरपोर्ट, शिपिंग और रेल), मेटल और मटीरियल, कंज्यूमर सेक्टर के साथ अदाणी ग्रुप ने बाजार में खुद को एक लीडर के रूप में स्थापित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story