व्यापार
बाजार में जोरदार उछाल के कारण अदाणी समूह के शेयरों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी
jantaserishta.com
12 May 2025 5:27 PM IST

x
मुंबई: वैश्विक और घरेलू संकेतों के अनुकूल होने की वजह से बाजार में व्यापक उछाल के कारण अदाणी समूह के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति और पूर्वी यूरोप में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के संकेतों सहित कई सकारात्मक घटनाक्रमों से निवेशकों की धारणा में तेजी आई।
समूह की कंपनियों में, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने तेजी का नेतृत्व किया, जो 8.33 प्रतिशत या 68.90 रुपए की छलांग लगाकर 896 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया, जो समूह के भीतर सबसे अधिक इंट्रा-डे लाभ है।
समूह की प्रमुख कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने भी मजबूत प्रदर्शन किया और 7.73 प्रतिशत या 174 रुपए की बढ़त के साथ दिन के अंत में 2,425 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। अदाणी ग्रीन एनर्जी 6.84 प्रतिशत या 60.15 रुपए चढ़कर 939.6 रुपए प्रति शेयर पर बंद होने वाली सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में से एक रही।
अदाणी पावर लिमिटेड 6.76 प्रतिशत या 34.6 रुपए बढ़कर 546.6 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ। इस बीच, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने 4.23 प्रतिशत या 55.2 रुपए की वृद्धि दर्ज की, जो 1,361.5 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।
अदाणी टोटल गैस लिमिटेड 4.98 प्रतिशत या 29.95 रुपए की वृद्धि के साथ 631.05 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया, जिससे समूह की समग्र तेजी में और योगदान मिला। अदाणी समूह की अन्य कंपनियों में भी शानदार उछाल दर्ज किया गया। सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड 3.73 प्रतिशत या 2.18 रुपए बढ़कर 60.70 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया, एनडीटीवी लिमिटेड 3.45 प्रतिशत या 4.05 रुपए चढ़कर 121.40 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया और सीमेंट प्रमुख एसीसी लिमिटेड 2.67 प्रतिशत या 48.3 रुपए बढ़कर 1,859.9 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।
इस बीच, भारतीय शेयर बाजार ने चार साल में अपना सर्वश्रेष्ठ एकल-दिवसीय प्रदर्शन दर्ज किया, जिसमें सेंसेक्स 2,975.43 अंक या 3.74 प्रतिशत बढ़कर 82,429.90 पर बंद हुआ और निफ्टी 916.70 अंक या 3.82 प्रतिशत चढ़कर 24,924.70 पर बंद हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





