व्यापार

अदाणी ग्रीन की एनर्जी बिक्री पहली तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़ी, ऑपरेशनल क्षमता 15.8 गीगावाट पहुंची

jantaserishta.com
28 July 2025 5:01 PM IST
अदाणी ग्रीन की एनर्जी बिक्री पहली तिमाही में 42 प्रतिशत बढ़ी, ऑपरेशनल क्षमता 15.8 गीगावाट पहुंची
x
अहमदाबाद: अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) की एनर्जी बिक्री सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून तिमाही) में 10,479 मिलियन यूनिट्स हो गई है। साथ ही, इस दौरान कंपनी की ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) क्षमता 45 प्रतिशत बढ़कर 15.8 गीगावाट हो गई है। यह जानकारी कंपनी की ओर से सोमवार को दी गई।
अदाणी ग्रुप की कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में आय सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 3,312 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 3,108 करोड़ रुपए हो गया है।
एजीईएल ने बताया कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कंपनी का कैश प्रॉफिट सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 1,744 करोड़ रुपए हो गया था। अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ आशीष खन्ना ने कहा, "वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के दौरान, हमने 1.6 गीगावाट ग्रीनफील्ड रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ी है, जिससे पिछले एक वर्ष में हमारी कुल क्षमता वृद्धि 4.9 गीगावाट हो गई है। यह भारत के स्वच्छ ऊर्जा की ओर ट्रांजिशन में एक बेजोड़ उपलब्धि है।"
उन्होंने आगे कहा कि गुजरात के खावड़ा और अन्य संसाधन-समृद्ध स्थलों पर बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट में निवेश से हमें बेहतर परिचालन प्रदर्शन और उद्योग में सर्वश्रेष्ठ ईबीआईटीडीए मार्जिन हासिल करने में मदद मिली है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ ने कहा कि कंपनी 2030 तक 50 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है, जिसमें कम से कम 5 गीगावाट हाइड्रो पंप स्टोरेज और बैटरी स्टोरेज शामिल हैं।
खन्ना ने आगे कहा, "बैटरी भंडारण भी हमारी भविष्य की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम नेशनल एनर्जी ट्रांजिशन और सिक्योरिटी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के साथ-साथ अपने ईएसजी नेतृत्व को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो एफटीएसई रसेल ईएसजी मूल्यांकन में हमारी शीर्ष रैंकिंग और रॉयटर्स ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन अवार्ड्स 2025 में हमारी मान्यता द्वारा उजागर होता है।" एजीईएल गुजरात के खावड़ा में 30 गीगावाट का एक विशाल रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट विकसित कर रही है। यह 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जो पेरिस शहर के क्षेत्रफल का लगभग 5 गुना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story