
x
Ahmedabad अहमदाबाद। अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एडीएसटीएले) ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसने प्राइम ऐरो सर्विसेज एलएलपी के साथ मिलकर फ्लाइट सिमुलेशन टेक्निक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (एफएसटीसी) में बहुमत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 820 करोड़ रुपए के एंटरप्राइज वैल्यू पर समझौते को अंतिम रूप दिया है। एफएसटीसी भारत की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट फ्लाइट ट्रेनिंग और सिमुलेशन कंपनी है। एफएसटीसी 11 एडवांस फुल-फ्लाइट सिमुलेटर्स और 17 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट संचालित करता है, जो कमर्शियल पायलट लाइसेंस, टाइप रेटिंग, रिकरंट ट्रेनिंग और विशेष कौशल कार्यक्रमों तक व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करता है। कंपनी डीजीसीए ( नागर विमानन महानिदेशालय) और ईएईए (यूरोपीय संघ एविएशन सेफ्टी एजेंसी) द्वारा प्रमाणित है और गुरुग्राम व हैदराबाद में अत्याधुनिक सिमुलेशन केंद्र चलाती है, जिनमें बड़े विस्तार की क्षमता है।
इसके अलावा, एफएसटीसी हरियाणा के भिवानी और नारनौल में भारत के सबसे बड़े फ्लाइंग स्कूलों में से एक का संचालन भी करता है। नागरिक उड्डयन की तर्ज पर भारत का रक्षा पायलट प्रशिक्षण क्षेत्र भी नए अवसरों के रूप में उभर रहा है, जहां सिमुलेटर-आधारित प्रशिक्षण लागत घटाता है और सुरक्षा और दक्षता बढ़ाता है। कंपनी ने रक्षा और नागरिक दोनों क्षेत्रों में विस्तार के ठोस विकास योजनाएं तैयार की हैं। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने कहा, “यह अधिग्रहण हमारे एकीकृत एविएशन सर्विसेज प्लेटफॉर्म को विकसित करने की रणनीति का अगला चरण है। एफएसटीसी के एयर वर्क और इंडामर टेक्निक्स के साथ जुड़ने से हम अब सिविल एमआरओ, जनरल एविएशन एमआरओ, डिफेंस एमआरओ और फुल-स्टैक फ्लाइट ट्रेनिंग में ग्राहकों को व्यापक सेवाएं प्रदान कर पाएंगे।"
उन्होंने आगे कहा,"भारतीय एयरलाइंस द्वारा 1,500 से अधिक नए विमान शामिल किए जाने के साथ, प्रमाणित पायलटों की आवश्यकता कई गुना बढ़ेगी। साथ ही, सरकार की उन्नत प्रशिक्षण और मिशन रिहर्सल पर बढ़ती प्राथमिकता रक्षा सिमुलेशन में नए अवसर पैदा करती है। सुरक्षित भारत के हमारे विजन के अनुरूप, हम देश के अगले पीढ़ी के डिफेंस पायलटों को तैयार करने में योगदान देने का लक्ष्य रखते हैं। एडीएसटीएल, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की सहायक कंपनी है। होराइजन एयरो सॉल्यूशंस लिमिटेड (एचएएसएल) जो एडीएसटीएल और प्राइम ऐरो सर्विसेज एलएलपी का संयुक्त उपक्रम है एईएल की स्टेप-डाउन सहायक कंपनी है।
Tagsअदाणी डिफेंसएडीएसटीएलफ्लाइट ट्रेनिंगएफएसटीसीप्राइम ऐरो सर्विसेजबहुमत हिस्सेदारी820 करोड़ रुपएएयरक्राफ्ट सिमुलेटरDGCA प्रमाणितEASA प्रमाणितसिविल एमआरओडिफेंस एमआरओफुल-स्टैक फ्लाइट ट्रेनिंगपायलट प्रशिक्षणभारत में एविएशनरक्षा सिमुलेशनआशीष राजवंशीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





