व्यापार

अडानी-अंबानी दोनों बाहर टॉप-10 अरबपतियों में अब नही है शामिल

Admin Delhi 1
6 Feb 2023 5:48 AM GMT
अडानी-अंबानी दोनों बाहर टॉप-10 अरबपतियों में अब नही है शामिल
x

दिल्ली: हिंडनबर्ग की आंधी में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति ऐसे उड़ी कि वह अरबपतियों की टॉप-10 ही नहीं बल्कि टॉप-20 लिस्ट से भी बाहर हो गए। वहीं, रिलांस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी टॉप-10 से बाहर हो चुके हैं। एक साल से अधिक समय तक ब्लूबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 में अडानी-अंबानी का दबदबा रहा, लेकिन अब ये दोनों बाहर हो चुके हैं।

अडानी ग्रुप के शेयरों में इस हफ्ते हो सकती है रिकवरी, अडानी पोर्ट्स, अंबुजा सीमेंट के आएंगे नतीजे

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर महज 9 दिन में करीब 60 फीसद तक लुढ़क गए। अडानी ग्रुप के शेयरों की कीमत 29 जनवरी तक 4 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा गिर गई थी। हफ्ते भर में कीमत करीब 5 लाख करोड़ रुपये गिरी है। बता दें 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों की कीम लग


गौतम अडानी के पास अब केवल 63.3 अरब डॉलर की संपत्ति है और 21वें नंबर के अमीर हैं। इस साल उनकी संपत्ति दुनिया में सबसे तेजी से घटी है। इस साल अब तक उन्हें 61.6 अरब डॉलर की चोट लगी है। जबकि, मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल अब तक 6.36 अरब डॉलर की सेंध लगी है। अगर दोनों की संपत्ति में गिरावट की तुलना करें तो अडानी की संपत्ति अंबानी के मुकाबले इस साल करीब 10 गुना कम हुई है।

जेफ बेजोस, एलन मस्क और जुकरबर्ग का खत्म हुआ बुरा दौर

साल 2023 एलन मस्क, जेफ बेजोस और मार्क जुकरबर्ग के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इन तीनों की संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई। इस बुरे दौर को पीछे छोड़ एलन मस्क इस साल अब तक कमाई में नंबर वन हैं। उनकी संपत्ति 37.6 अरब डॉलर बढ़ी है।


बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे बड़ रईस हैं और उनकी संपत्ति इस साल 33.7 अरब डॉलर बढ़ी है। इसके बाद हैं फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, जिनकी संपत्ति में 23.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। कुछ महीने पहले टॉप-20 से बाहर हो चुके जुकरबर्ग अब 13वें स्थान पर हैं और बहुत जल्द टॉप-10 में आ जाएंगे।

Next Story