व्यापार

उपलब्धि: BSNL ने टेस्ट किया 4G नेटवर्क, भारत में ही विकसित किया गया है ये नेटवर्क!

jantaserishta.com
11 Oct 2021 2:27 PM IST
उपलब्धि: BSNL ने टेस्ट किया 4G नेटवर्क, भारत में ही विकसित किया गया है ये नेटवर्क!
x

नई दिल्ली: BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) को आखिरकार 4G कनेक्टिविटी मिल गई. रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको लेकर ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने बताया कि BSNL 4G नेटवर्क से उन्होंने पहली कॉल की.

उन्होंने ट्वीट में लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत विजन आकार ले रहा है. BSNL में 4G कनेक्टिविटी आना एक बड़ा कदम माना जा रहा है. 4G कनेक्टिविटी ना होने की वजह से इसके कस्टमर्स पर काफी प्रभाव पड़ रहा था.
सरकार ने कहा था इसके लिए 4G कनेक्टिविटी 2 साल के अंदर जारी की जाएगी. अगर आईटी मिनिस्टर का ट्वीट इसके 4G रॉलआउट की ओर इशारा कर रहा है तो ये शेड्यूल से काफी पहले है. माना जा रहा है कि अगर ऐसा नहीं होता तो इसे सरकार किसी प्राइवेट कंपनी को दे सकती थी.
BSNL के कुछ प्लान्स मार्केट से काफी अच्छे हैं लेकिन, 4G कनेक्टिविटी ना होने की वजह से कंपनी टेलीकॉम सेक्टर में पीछे रह जाती है. आईटी मिनिस्टर के ट्वीट के अनुसार 4G सिस्टम जो BSNL के लिए डिजाइन किया जा रहा है वो मेड इन इंडिया हो सकता है.
4G आ जाने से BSNL के कस्टमर्स को काफी फायदा मिलेगा. कनेक्टिविटी में मात खाने की वजह से BSNL के कस्टमर्स लगातार कम हो रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story