व्यापार

FADA की रिपोर्ट के मुताबिक

Sonam
8 Aug 2023 6:14 AM GMT
FADA की रिपोर्ट के मुताबिक
x

देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री गाड़ी के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल गाड़ी सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फाडा के अनुसार जुलाई 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस समाचार में दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से जुलाई महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार जुलाई महीने में कुल 1770181 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया गाड़ी शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2022 के दौरान देशभर में कुल 1609217 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री

फाडा की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2023 के दौरान यात्री गाड़ी सेगमेंट में 284064 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जुलाई 2022 के दौरान यह संख्या 273055 थी। दो पहिया गाड़ी सेगमेंट में अगस्त 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1228139 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल सहयोग 94148 यूनिट्स का रहा। जुलाई में 90765 यूनिट्स ट्रैक्टर और 73065 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।

कितनी हुई बढ़ोतरी

फाडा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जुलाई 2023 के दौरान यात्री गाड़ी सेगमेंट में करीब चार प्रतिशत की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में करीब आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़त पिछले वर्ष के मुकाबले देखने को मिली और तिपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई महीने में करीब 74 प्रतिशत से अधिक रही। राष्ट्र भर में जुलाई 2023 में वर्ष 2022 के मुकाबले 10 प्रतिशत से अधिक बिक्री हुई और कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में करीब दो प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Sonam

Sonam

    Next Story