व्यापार

ई-श्रम पोर्टल के मुताबिक 92 प्रतिशत कामगारों का वेतन है 10 हजार रुपये से कम

Subhi
18 Nov 2021 2:35 AM GMT
ई-श्रम पोर्टल के मुताबिक 92 प्रतिशत कामगारों का वेतन है 10 हजार रुपये से कम
x
ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत देश के असंगठित क्षेत्र के 92.37 प्रतिशत कामगारों की मासिक आय 10,000 रुपये से कम है। वहीं, 5.58 फीसदी की कमाई 10,001 से 15,000 रुपये के बीच है। 

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत देश के असंगठित क्षेत्र के 92.37 प्रतिशत कामगारों की मासिक आय 10,000 रुपये से कम है। वहीं, 5.58 फीसदी की कमाई 10,001 से 15,000 रुपये के बीच है। 

ई-श्रम पोर्टल ने पहली बार जारी किए असंगठित क्षेत्र के आंकड़े
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 8.01 करोड़ कामगार पंजीकृत हैं। इनमें 72% अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के हैं। आंकड़े बताते हैं, ये कामगार अत्यधिक गरीबी में गुजारा कर रहे हैं। 
सामाजिक श्रेणी के विश्लेषण से पता चलता है कि 72.58% पंजीकृत श्रमिक पिछड़े वर्ग से नीचे के हैं। इनमें 40.44% ओबीसी, 23.76% एससी, 8.38% एसटी श्रेणी के हैं। यह पोर्टल अगस्त, 2021 को लॉन्च हुआ था।
पजीकृत कामगारों में महिलाएं ज्यादा
ई-श्रम पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, पंजीकृत कामगारों में 86.58 फीसदी के पास बैंक खाते हैं। कुल श्रमिकों में महिलाओं की हिस्सेदारी 51.66 फीसदी और पुरुषों की 48.34 फीसदी है। वहीं, 61.4% कामगारों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है।

Next Story