Aadhar Card: सरकार ने जारी किया था अलर्ट, अब कहा- विवेक का करें इस्तेमाल

नई दिल्ली: सरकार ने आधार कार्ड को लेकर अपने प्रेस नोट को वापस ले लिया, जिसमें नागरिकों को आधार के मिस यूज से बचने के लिए किसी भी संस्थान या कंपनी के साथ आधार कार्ड डिटेल शेयर करने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, अब सरकार ने अपने बयान को वापस ले लिया है। इसके लिए नई प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। नई प्रेस विज्ञप्ति में सरकार ने इसे वापस लेने की बात कही है। बयान वापस लेने के पीछे 'गलत अर्थ' की संभावना का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है, "प्रेस विज्ञप्ति की गलत व्याख्या की संभावना को देखते हुए, इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





