व्यापार

Aadhaar Card: एक कॉल पर मिलेगी सारी जानकारी, बिना इंटरनेट भी करें स्टेटस चेक, जानिए आसान तरीका

jantaserishta.com
7 Jan 2022 10:14 AM IST
Aadhaar Card: एक कॉल पर मिलेगी सारी जानकारी, बिना इंटरनेट भी करें स्टेटस चेक, जानिए आसान तरीका
x

नई दिल्ली: आधार कार्ड (Aadhaar Card) ने आज के समय में कई काम को आसान बना दिया है. नया सिम कार्ड लेना हो या एलपीजी कनेक्शन, आधार ने इन्हें चुटकी भर का काम बना दिया है. आधार की मदद से आप मिनटों में बैंक खाता खुलवा सकते हैं. यहां तक कि आईटीआर भरने का प्रोसेस भी आधार के कारण सिंपल हो जाता है.

इस कारण आधार कार्ड में दर्ज हर जानकारी का अपडेटेड होना जरूरी होता है. अगर आपने हाल में अपने आधार कार्ड में किसी तरह का अपडेट कराया है तो आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं. हालांकि, अगर आप इंटरनेट यूज नहीं करते हैं या आपके पास इंटरनेट एक्सेस नहीं है, तब भी आप आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसमें आपको इंटरनेट की जरूरत ही नहीं होगी. आधार से जुड़ी सारी जानकारी बस एक कॉल पर मिल जाएगी.
आधार जारी करने वाले संगठन UIDAI ने ट्वीट कर कहा है, ''अपने Aadhaar Enrolment की स्थिति की जानकारी हासिल करने के लिए 1947 पर कॉल कीजिए. अपना एनरॉलमेंट स्लिप अपने पास रखिए. आपको तारीख और समय के साथ अपना ईआईडी डालना होगा. mAadhaar पर भी यह सुविधा उपलब्ध है. यहां क्लिक कीजिएः https://resident.uidai.gov.in/check-aadhaar''
आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं के लिए 1947 बहुत काम का नंबर है. आप आधार पंजीयन या अपडेट के दस्तावेजों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए भी इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं. आधार का यह हेल्पलाइन नंबर हिन्दी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, ओड़िया, बंगाली, असमी और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में उपलब्ध है. आप इस नंबर पर फोन कर अपनी पसंद की भाषा में आधार से जुड़ी कई जानकारी हासिल कर सकते हैं.Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story