व्यापार

19 साल की उम्र में अरबपति बना युवक

27 Nov 2023 7:49 PM IST
19 साल की उम्र में अरबपति बना युवक
x

क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ : फोर्ब्स हर साल अरबपतियों की एक सूची प्रकाशित करता है। इस वर्ष की सूची में अरबपतियों के नाम जानकर सब हैरान हो गए। जी हाँ जब इस वर्ष फोर्ब्स की सूची की घोषणा की गई तो क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ टॉप पर रहे। ,मात्र 19 साल की उम्र में ही क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ दुनिया भर के अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए। क्लेमेंटे डेल वेक्चिओ दुनिया के सबसे कम उम्र का अरबपति बने ।

डेल वेक्चिओ की अनुमानित कुल संपत्ति $25.5 बिलियन है। पिछले साल 87 साल की उम्र में उनके निधन के बाद अब यह संपत्ति उनकी पत्नी और 6 बच्चों को विरासत में मिली है। जिसके चलते क्लेमेंटे 2022 में दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए। वह लक्ज़मबर्ग में अपने पिता की कंपनी डेल्फ़िन में 12.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के भी हकदार हैं। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल उनकी कुल संपत्ति 4 अरब डॉलर है।वहीं अरबपति होने के बावजूद क्लेमेंट ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। चूँकि उनकी रुचि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अधिक है इसलिए वह इसी में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Next Story