व्यापार

Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट आज भारत में होगा लॉन्च...जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
30 March 2021 4:01 AM GMT
Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट आज भारत में होगा लॉन्च...जाने कीमत और फीचर्स
x
कोरियन कंपनी Samsung आज यानी 30 अप्रैल को अपने लेटेस्ट हैंडसेट Galaxy S20 FE के 5G वेरिएंट को भारत में लॉन्च करने जा रही है।

कोरियन कंपनी Samsung आज यानी 30 अप्रैल को अपने लेटेस्ट हैंडसेट Galaxy S20 FE के 5G वेरिएंट को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस अगामी स्मार्टफोन का रजिस्ट्रेशन पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गया है। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई में Snapdragon प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी मिल सकती है।

Samsung Galaxy S20 FE 5G की संभावित कीमत
Samsung Galaxy S20 FE 5G की अमेरिका में कीमत 699 डॉलर (करीब 51,400 रुपये) है। उम्मीद है कि कंपनी भारतीय बाजार में इस डिवाइस की कीमत 50,000 रुपये के आसपास रखेगी। साथ ही इसे कई कलर ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है।

Samsung Galaxy S20 FE की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S20 FE में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इंफिनिटिव O डिस्प्ले दी गई है। फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश्ड रेट के साथ 20:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगी। डिस्पले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शनस दिया गया है। साथ ही फोन के डिस्प्ले को 407 पिक्सल डेंसिटी के साथ पेश किया गया है।Samsung Galaxy S20 FE स्मार्टफोन में 7nm Exynos 990 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy S20 FE एंड्राइड 10 आधारित One UI 2.0 पर काम करेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी लेंस 12MP का होगा। इसका अपर्चर साइज f/1.8 होगा, जो वाइड एंगल लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। साथ ही 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस f/2.2 अपर्चर और 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आएगा, जबकि 8MP टेलीफोटो लेंस f/2.2 अपर्चर के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी S20 FE के कैमरा में 30X सुपर जूम, नाइट मोड दिया गया है। फोन का कैमरा 8K वीडियो को कैप्चर कर सकेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 32MP का कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy S20 FE फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी। फोन को 25W सुपर फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज कर पाएंगे। इसके अलावा फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। साथ ही फोन में पावर शेयर का ऑप्शन दिया गया है। मतलब से दूसरी डिवाइस को चार्ज किया जा सकेगा। अगर फोन के डायमेंशन की बात करें, तो यह 159.8x74.5x8.4mm साइज में आएगा। इसका वजन 190 ग्राम होगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, NFC, और एक USB Type-C टाइप पोर्ट दिया गया है। फोन में accelerometer, ambient light sensor, gyroscope, hall sensor और proximity सेंसर दिया गया है।


Next Story