व्यापार

ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन वाली 4 बेस्ट स्मार्टवॉच, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Subhi
2 Jan 2022 1:58 AM GMT
ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन वाली 4 बेस्ट स्मार्टवॉच, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
x
जैसा कि हम अपने दैनिक जीवन पर महामारी और इसके लंबे प्रभाव से लड़ना जारी रख रहे हैं, हमारे लचीलेपन की परीक्षा कई मोर्चों और स्तरों पर किया गया है। लोगों को अब ऐसे उपकरण या उपकरणों के लिए हाथ-पांव मारते देखा जा सकता है

जैसा कि हम अपने दैनिक जीवन पर महामारी और इसके लंबे प्रभाव से लड़ना जारी रख रहे हैं, हमारे लचीलेपन की परीक्षा कई मोर्चों और स्तरों पर किया गया है। लोगों को अब ऐसे उपकरण या उपकरणों के लिए हाथ-पांव मारते देखा जा सकता है जो उन्हें उनके स्वास्थ्य का अपडेट दे सकें। ब्लड ऑक्सीजन लेवल को सटीक रूप से मापने के लिए इन-बिल्ट SPO2 मॉनिटर के साथ कुछ स्मार्टवॉच की सूची यहां दी गई है।

Fire-Boltt Invincible
कीमत - 7,498 रुपये
Fire-Boltt में एसपीओ2 मॉनिटर शामिल हैं। Fire-Boltt Invincible के साथ रक्त ऑक्सीजन स्तर के सटीक माप मिलती है। साथ ही हर्ट रेट गति, रक्तचाप और स्लीप ट्रैकर्स जैसी कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें 1.39 "AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 454x454 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन मिलता है। साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच 8GB स्टोरेज स्पेस के साथ आती है और 200 से अधिक कॉन्टैक्ट्स और 1500 से अधिक गाने स्मार्टवॉच में ही सेव किए जा सकते हैं।
Crossbeats Ignite Pro
कीमत - 299 रुपये
इसमें 1.7" कर्व्ड फुल एचडी टच स्क्रीन मिलती है। यह एंट्री लेवल स्मार्टवॉच है। इसमें रक्त ऑक्सीजन स्तर को मापा जा सकता है। स्मार्टवॉच एक एकीकृत SpO2 मॉनिटर दिया गया है। यह एक इन-बिल्ट तापमान मॉनिटर से लैस है, जो शरीर और त्वचा दोनों के तापमान को मापता है। और यदि इतना ही नहीं, तो Crossbeats की यह पेशकश उपयोगकर्ताओं को उनके तनाव स्तर की निगरानी करने की भी अनुमति देती है।
Boat Strom
कीमत - 2,699 रुपये
boAt में इन-बिल्ट मैकेनिज्म दिया गया है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को मॉनिटर किया जा सकता है। इस तरह के कार्यों के लिए एक इन-बिल्ट वेलनेस मोड है। इमें फुल टच 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। यह कलर डिस्प्ले कैपेसिटिव टच एक्सपीरिएंस के साथ आती है।
Realme Fashion
कीमत - 3,399 रुपये
remalme स्मार्टवॉच 1.4 इंच टचस्क्रीन अल्ट्रा-ब्राइट स्क्रीन के साथ आती है। इसमें सटीक हार्ट रेट मॉनिटर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बल्ड ऑक्सीजन स्तर को भी मापा जा सकता है। इसमें वॉच, योग, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि सहित 14 मोड्स मिलते हैं। इसे संपूर्ण स्वास्थ्य डेटा को सिंक करने और देखने के लिए रियलमी लिंक ऐप से जोड़ा जा सकता है।


Next Story