व्यापार
सकल कर राजस्व में उपकर अधिभार में 28.08 प्रतिशत की वृद्धि
jantaserishta.com
19 Dec 2022 3:29 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कुछ वर्षो में देश के सकल कर राजस्व में उपकर और अधिभार की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि 2011-12 में उपकर और अधिभार का हिस्सा सकल कर राजस्व का 8.16 प्रतिशत था और 2021-22 में यह बढ़कर 28.08 प्रतिशत हो गया। मंत्रालय ने कहा कि इसका एक प्रमुख कारण जीएसटी मुआवजा उपकर लगाया जाना है, जो पूरी तरह से राज्यों को मुआवजे के भुगतान के लिए उपयोग किया जाता है।
मंत्रालय ने बताया कि कुछ राज्यों ने पांच साल की संक्रमण अवधि से परे जीएसटी मुआवजे के भुगतान के विस्तार के लिए अनुरोध किया है। संविधान (एक सौ एकवां संशोधन) संशोधन अधिनियम, 2016 की धारा 18 के अनुसार, संसद, कानून द्वारा, माल और सेवा कर परिषद की सिफारिश पर कार्यान्वयन के कारण होने वाले राजस्व के नुकसान के लिए राज्यों को मुआवजे का प्रावधान करेगी। केंद्र सरकार संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार पांच साल के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे का भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





