व्यापार

Redmi Note 11 सीरीज की 26 जनवरी लॉन्च डेट कंफर्म, जानें कीमत

Subhi
20 Jan 2022 6:00 AM GMT
Redmi Note 11 सीरीज की 26 जनवरी लॉन्च डेट कंफर्म, जानें कीमत
x
रेडमी नोट 11 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। रेडमी नोट 11 सीरीज की लॉन्चिंग 26 जनवरी 2022 को होगा। जिस दिन भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

रेडमी नोट 11 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। रेडमी नोट 11 सीरीज की लॉन्चिंग 26 जनवरी 2022 को होगा। जिस दिन भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस बारे में कंपनी ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। Xiaomi की तरफ से ट्वीट करके Redmi Note 11 सीरीज के लॉन्च डेट का ऐलान किया गया है। यह लॉन्च भारतीय समयानुसार 5:30 बजे होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक और YouTube से होगी।

चीन से अलग होंगे रेडमी नोट 11 सीरीज के नए स्मार्टफोन

नई रेडमी नोट सीरीज के मॉडल पिछले साल चीन में लॉन्च रेडमी नोट 11 लाइनअप से अलग होगी। Redmi Note 11 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। जबकि चीन में इस सीरीज के स्मार्टफोन को MediaTek SoCs के साथ पेश किया गया है। नए मॉडल में Redmi Note 10 फोन के अपग्रेडेड मॉडल हो सकते हैं। चीन में पिछले साल Redmi Note 11 सीरीज के तहत Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। साथ ही नवंबर में Redmi Note 11 लाइनअप का विस्तार करते हुए चीन में Redmi Note 11 4G को चीन में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 11 सीरीज स्मार्टफोन

Redmi Note 11 5G स्मार्टफोन को भारत में Redmi Note 11T 5G के नाम से पेश किया गया है। इसी तरह Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन को भारत में Xiami 11i और Xiaomi 11i हाइपर चार्ज 5G के नाम से पेश किया गया है। इन सभी 5 स्मार्टफोन को चीन में Redmi Note 11 लाइनअप के साथ MediaTek SoC सपोर्ट के साथ आते हैं। वही रिपोर्ट के मुताबिक Redmi Note 11 मॉडल को ग्लोबल मार्केट में Snapdragon चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।



Next Story