व्यापार
25 करोड़ की लॉटरी, ऑटो ड्राइवर चुटकियों में बना करोड़पति, जानें स्टोरी
jantaserishta.com
19 Sept 2022 10:11 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: किस्मत पर भरोसा करने वाले कई लोगों को छप्पर फाड़कर बंपर जीत भी मिलती है. केरल के एक ऑटो ड्राइवर (Kerala Auto Driver Lottery) के साथ किस्मत ने ऐसा ही सुखद संयोग बनाया है. इस ऑटो ड्राइवर ने पिछले सप्ताह शनिवार को लॉटरी का एक टिकट खरीदा. तब उसे भी शायद पता हो कि यह लॉटरी टिकट उसकी किस्मत को बदलने वाला है. अगले दिन यानी रविवार को जब लॉटरी जीतने वालों के नाम का ऐलान हुआ तो उसमें इस ऑटो ड्राइवर का भी नाम शामिल था. यह जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं कि ऑटो ड्राइवर को लॉटरी में कोई छोटी-मोटी रकम नहीं बल्कि सीधे 25 करोड़ रुपये की जीत मिली.
केरल स्टेट लॉटरी डिपार्टमेंट (Kerala State Lottery Department) ने ओनम बंपर 2022 (Onam Bumper 2022) का रिजल्ट रविवार को दोपहर के 02 बजे जारी किया. ओनम बंपर 2022 का पहला पुरस्कार 25 करोड़ रुपये का था. यह पुरस्कार मिला तिरुवंनतपुरम के श्रीवराहम के एक ऑटो ड्राइवर अनूप को. अनूप फिलहाल ऑटोरिक्शा चलाकर आजीविका कमा रहे थे. इससे पहले उन्होंने एक होटल में शेफ का काम किया था.
अनूप ने शनिवार की रात को भगवती एजेंसी से लॉटरी का टिकट खरीदा. केरल लॉटरी के अनुसार, अनूप ने TJ750605 नंबर का लॉटरी टिकट लिया था. संयोग से जब ड्रॉ निकला तो यही टिकट सबसे बड़े पुरस्कार यानी 25 करोड़ रुपये वाला था. इस तरह अनूप एक झटके में करोड़पति बन गए. हालांकि अनूप को यह पूरी रकम नहीं मिलने वाली है. चूंकि भारत में लॉटरी से हुई कमाई पर भारी-भरकम टैक्स देना पड़ता है, अनूप को भी टैक्स काटने के बाद बाकी की रकम मिलेगी. उन्हें टैक्स काटकर 15 करोड़ 75 लाख रुपये मिलने वाले हैं.
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनूप लॉटरी में बंपर ईनाम जीतकर काफी खुश हैं. लॉटरी में किस्मत खुलने से पहले अनूप मलेशिया जाकर एक होटल में शेफ बनने की योजना पर काम कर रहे थे. उन्होंने इसके लिए बैंक से संपर्क किया था और उनका लोन मंजूर भी हो चुका था. हालांकि अब अनूप को न तो लोन की जरूरत पड़ने वाली है और न ही मलेशिया जाकर होटल में नौकरी करने की.
केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने राज्य के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर एवं वत्तियूरकावू के विधायक वीके प्रशांत की उपस्थिति में रविवार दोपहर को लॉटरी का लकी ड्रॉ निकाला. इस बार के ओनम बंपर में पहला पुरस्कार केरल लॉटरी के इतिहास में सबसे बड़ा था. इस बार के ओनम बंपर में पहला पुरस्कार 25 करोड़ रुपये का था. इसी तरह दूसरे पुरस्कार के लिए 05 करोड़ रुपये और तीसरे पुरस्कार के रूप में 10 लोगों को 01-01 करोड़ रुपये दिए जाने का ऐलान किया गया था.
केरल सरकार के लिए लॉटरी इनकम के सबसे अहम स्रोतों में से एक है. इस बार ओनम बंपर के 67 लाख टिकट प्रिंट किए गए थे. एक टिकट की कीमत 500 रुपये थी और लगभग सारे टिकट बिक गए थे. ऑटो ड्राइवर अनूप को टिकट बेचने वाले एजेंट तंकाराज को भी पहले पुरस्कार का कमिशन मिलने वाला है. ओनम के जश्न की शुरुआत 30 अगस्त को हुई थी. ओनम पौराणिक राजा महाबलि की याद में मनाया जाने वाला त्योहार है. इसे केरल में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





